ब्राह्मण समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

दीपक शर्मा

पन्ना ४ अप्रैल ;अभी तक; अखिलभारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला इकाई पन्ना के तत्वाधान में गत दिवस वार्षिक कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रतिभासम्मान समारोह समारोह निजी शैक्षिणक संस्था “द मदर कान्वेंट स्कूल“ के सभागार मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेशाध्यक्ष सी.बी.त्रिपाठी, उपस्थित रहें तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्टीय सचिव अवधेश उरमलिया, प्रदेश सचिव पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षाविद द्वय एस.बी.मिश्रा, डॉ.वीरेन्द्र दीक्षित सहित अनेक समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

                                 कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव तिवारी द्वारा वार्षिक समेकित प्रतिवेन व परिषद के सात सूत्रीय संकल्पत्र का वाचन कर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में परिषद की नवीन गठित कार्यकारणी व परिषदीय विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उपलव्धि हासिल करने वाली उत्कृट प्रतिभाओं का स्मृति चिन्ह, श्रीफल सॉल, नारियल से सम्मान किया गया। जिसमें से स्थानीय वरिष्ठ शिक्षाविद द्वय एस.बी.मिश्रा, डॉ.वीरेन्द्र दीक्षित, वेटी मणिप्रदा गर्ग आदि। कार्यक्रम में अनेक लोग शामिल रहें। जिसमें आर.डी.शुक्ला, संभागीय संरक्षक मनोज रिछारिया, संदीप चौरहा, श्रीमती सरोज पाठक मिश्रा, श्रीमती कीर्ति त्रिवेदी, कृष्णा मिश्रा, दादूराम मिश्रा, शिक्षाविद प्रवीण पाण्डेय, योगेश पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्रा, उपाध्यक्ष रावेन्द्र द्विवेदी, महासचिव गंगाप्रसाद शर्मा, बी.एल.पाण्डेय, मातृशक्ति बहनों में अध्यक्ष श्रीमती रिचा दुवे, जिलाप्रभारी श्रीमती पं.मीना तिवारी, कल्पना चनपुरिया, श्रीमती समीक्षा चौरहा, सुषमा गौतम, रश्मि पाठक, रश्मि त्रिपाठी, करूणा गर्ग, श्रीमती आरती तिवारी, विधिप्रकोष्ठ के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, वरिष्ठ संरक्षक सदस्य एडवोकेट एस.शुक्ला, युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, विद्याधर गौतम, रूद्रप्रताप चनपुरिया, अजय तिवारी, अभय शर्मा, दिनेश मिश्रा, अजय वाजपेयी, धीरज चौरहा, कोषाध्यक्ष सोमेश मिश्रा, ए.एन पाण्डेय, वीरेन्द्र त्रिपाठी, अशोक अवस्थी, कौशलेन्द्र पाण्डेय, चन्द्रभान तिवारी, आशीष दुवे, अखलेश मिश्रा, रविदत्त गर्ग, राकेश गर्ग आदि। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद अवस्थी व एडवोकेट आनंद त्रिपाठ द्वारा किया गया।