बड़ेसाथ ओसवाल युवा इकाई मंदसौर द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ३ अप्रैल ;अभी तक;  बड़ेसाथ ओसवाल युवा इकाई मंदसौर द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में कालाखेत रोड़ नं. 1 पर गर्मी के मौसम राहगिरों की प्यास बुझाने हेतु शीतल जल मंदिर का शुभारंभ किया गया।
                                इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप कीमती,  कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, उपसंयोजक अशोक मारू, कोषाध्यक्ष राजू संचेती, महामंत्री सुनील तलेरा, दिलीप रांका, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री सिद्धार्थ पामेचा, उपाध्यक्ष अक्षय मारू, पूर्व महामंत्री शिखर डूंगरवाल, बड़े साथ ओसवाल समाज महामंत्री विजय सुराणा, कोषाध्यक्ष हस्तीमल कोचट्टा, त्रिस्तुतिक श्रीसंघ चातुर्मास समिति के महामंत्री मनोहर सोनगरा, युवा इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष अंकित कीमती मंचासीन थे।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों एवं समाजजनों ने पांच नवकार मंत्र स्मरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का स्वागत युवा इकाई के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
                               स्वागत उद्बोधन देते हुए बड़ेसाथ ओसवाल युवा इकाई के उपाध्यक्ष जयेश डांगी ने कहा कि इस गर्मी के मौसम में हमारा लक्ष्य है कि नगर के पांच क्षेत्रों में शीतल जल मंदिर लगाये जाये। इसी कड़ी में प्रथम जल मंदिर का शुभारंभ कालाखेत में किया है। आगे भी समाजजनो के सहयोग से आगे भी जल मंदिर लगाये जायेंगे। श्री डांगी ने बताया कि जल मंदिर का यह प्रकल्प लगभग  तीन माह चलेगा जिसमें एक माह के लाभार्थी स्व. श्री पारसमल हिंगड़ की स्मृति में युवा इकाई के सदस्य विशाल हिंगड़ ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की तथा शेष दो माह के लाभार्थी श्री बापूलाल मनोहरलाल सोनगरा परिवार ने स्वीकृति प्रदान की। दोनों का बहुमान ओसवाल समाज के संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा द्वारा किया गया।
                               इस अवसर पर सजैस कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता ने कहा कि बड़े साथ ओसवाल युवा इकाई द्वारा जो जल मंदिर की सेवा शुरू की गई है वह सराहनीय है। उपसंयोजक अशोक मारू ने कहा कि प्यासे से पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म है। इस पुनीत कार्य के लिये बड़ेसाथ ओसवाल युवा इकाई धन्यवाद की पात्र है। संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा ने कहा कि युवा शक्ति जो कार्य करती है वह समाज के उत्थान में सहयेागी होती है। युवा समाज की रीढ़ की हड्डी है। सेवा कार्यो में बड़ेसाथ ओसवाल युवा इकाई सदैव अग्रणी रहती है। बड़ेसाथ ओसवाल समाज के  महामंत्री विजय सुराणा ने कहा कि बड़ेसाथ ओसवाल युवा इकाई द्वारा साल भर अनेक सेवा प्रकल्प किये जा रहे है जिसमें जरूरमंदों को स्वेटर, गौ सेवा एवं अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव तैयार रहती है।
                          इस अवसर पर बड़ेसाथ ओसवाल युवा इकाई के महामंत्री अशांशु संचेती, प्रतीक चण्डालिया, अप्रेश भण्डारी, यश बाफना, रजत खारीवाल, आयुष मारू, अपूर्व डोसी, महेन्द्र छिंगावत, दिशांत डांगी, अजय मारू, अक्षय खाबिया, रत्नेश पारख, कपिल भण्डारी, गौरव नाहर, शुभम भण्डारी आदि अनेक समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलेश सालेचा ने किया एवं अंत में आभार महामंत्री अशांशु संचेती ने माना।