भाजपा की नितियो से रूष्ट होकर 65 परिवारो ने कांग्रेस की सदस्यता ली

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ३० मई ;अभी तक;  सुवासरा विधानसभा के ग्राम सेदरा करनाली में भाजपा की नितियो से रूष्ट होकर 65 परिवारो ने भाजपा को त्यागकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन की उपस्थिति में भाजपा का गढ कहे जाने वाले सेदरा करनाली में ग्रामीणो ने कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा धारण कर कांग्रेस को विजय बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुवासरा विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी रहे श्री राकेश पाटीदार, ब्लाॅक कांगेस अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।
                            जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने कांग्रेस की सदस्यता  लेने वाले कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणो को भरोसा दिलाते हुये कहा कि कांग्रेस परिवार में आपका हमेशा मान सम्मान रहेगा। हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जाति, धर्म नही बल्कि हम विकास और जनकल्याण के सिध्दांत पर कार्य करते है।
                          कांग्रेस नेता श्री राकेश पाटीदार ने कहा कि यहां के विधायक ने जनमत का गला घोटने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने का कार्य करने वाले मंत्री और भाजपा आमजन का विश्वास खो चुकी है।
                         इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश धनगर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री सुंरेश भाटी, सीतामउ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेश पाटीदार, राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष श्री महेश पाटीदार, ब्लाॅक कार्यकारी अध्यक्ष श्री पंकज जाट, पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्री समरथ गुर्जर, श्री दिग्विजयसिंह कोटडामाता, श्री मानसिंह गुर्जर, श्री ईश्वर सूर्यवंशी, श्री मोहनलाल धाकड, श्री लालाभाई बाजखेडी, विक्रमसिंह गुर्जर, राजेन्द्र सूर्यवंशी आदी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सर्व श्री कैलाश विश्वकर्मा, जितेन्द्र बाबुलाल लोहार, मोहनलाल पोरवाल, राहुल लोहार, मांगीलाल लोहार, विनोद रेगर, श्रवणसिंह राठोर, शांतिलाल विश्वकर्मा, समरथ विश्वकर्मा, भेरूलाल लोहार, विशाल लोहार, पुष्कर लोहार, शुभम लोहार, शेर खां, सत्यनाराण मोड, महेश मालवीय, जिहतेन्द्र प्रजापति, नंदराम मालवीय, मनोहरसिंह देवडा, गोपाल विश्वकर्मा, प्रवीण लोहार, रमेश सेन, पूर्व सेनिक बगदीराम , ईश्वरला वरदीचंद्र, दशरथ उदयराम, पंकज मदलाल, राधेश्याम रघुवीरसिंह, हरिसिंह गुर्जर, महेन्द्र लोहार, महिपालसिंह राठौर, मांगीलाल चैहान, गोपाल चैहान आदी ने भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कीं। संचालन ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राठौर ने किया व आभार मंडलम अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा ने माना।