भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानो के साथ धोखा किया हैः-सेवालाल पटेल

दीपक शर्मा

पन्ना  १३ मार्च ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किसानो सहित आम जनता को हमेशा धोखा दिया जा रहा है। आरएसएस तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान को लगातार खत्म किया जा रहा है।

उक्त आरोप किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सेवालाल पटेल ने गुनौर मे आयोजित एक सभा को संबोंधित करते हुए कहा। उन्होने आगे कहा कि जिसका उदाहण स्वंय भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्री हेंगडे ने खुलेआम ब्यान देकर किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने कितना बड़ा धोखा किसानो के साथ किया है। चुना के समय किसानों से बादा किया था कि गेहूं की खरीदी 2700 रूपये तथा धान 3100 रूपये मे खरीदेगें, लेकिन सरकार बनते ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार उक्त बादा भूल गई। इसी प्रकार साडे चार सौ रूपये मे गैस सिलेन्डर देने की घोषणा की गई थी लेकिन आज दिनांक तक लोगो को साडे चार सौ रूपये मे सिलेन्डर नही मिल रहा है। भाजपा की केन्द्र मे तथा प्रदेश मे झूठ फैलाकर सरकार बनीं है। भ्रष्टाचार की फाईले जलाने के लिए एवं घोटाले दबाने के लिए वल्लभ भवन मे आग लगा दी गई। जिसमे हजारो फाईले जला दी गई है।