भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की अमानगंज मे बैठक संपन्न

दीपक शर्मा

पन्ना २९ मार्च ;अभी तक; भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा सभी लोकसभा क्षेत्रो में पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये जा रहे है। जिसमे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र 08 मे भी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लडेगा। जिसको लेकर अमानगंज मे पार्टी के केन्द्रीय उप प्रचार मंत्री भुज्जीलाल सेन की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओ को एक जुट हो कर पार्टी का कार्य करने के लिए संबोंधित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि पार्टी का जो मूल उद्देश्य है उसको लेकर हमें आंगे बढना है। जिसमे नशा मुक्ति, मांस, भय भूख भ्रष्टाचार जातिभेद छुआछूत सांप्रदायिकता आदि से लडाई लडते हुए आंगे बढना है। बैठक मे अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमे मुख्य रूप से गिरन सिंह, डॉ सुजान सिंह, संजय पटेल सहित पन्ना, छतरपुर, कटनी जिले के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।