मंदसौर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आभार बैठक आयोजित हुई

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २३ नवंबर ;अभी तक;  224 मंदसौर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, मण्डलम, सेकटर अध्यक्षगण, मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, बीएलओ, पोलिंग एजेंट सहित कांग्रेस परिवार के सभी साथियों द्वारा पूर्ण निष्ठा से विधानसभा चुनाव में किये गये कार्य के लिये जिला कांग्रेस कार्यलय पर आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
                              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं मंदसौर विधानसभा प्रत्याशी विपिन जैन ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 100 प्रतिशत चुनाव लड़ा हैं। विधानसभा में जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत होगी। मैं कार्यकर्ताओं के कार्य करूंगा उनका पूरा मान-सम्मान बनाये रखूंगा। कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा व कार्यकर्ताओं के सारे चुनाव जीतना है। सारे विभागों पर कांग्रेस का झंडा लहराना है। 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिये अभी से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए जूट जाये।
                            पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील ने कहा कि जिस प्रकार माहौल को देखते हुए लगता है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत जरूर रंग लायेगी। सामूहिक नेतृत्व का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। कार्यकर्ता स्वयं को कमजोर न समझे। अपने कर्म ही आपकी पहचान है।
                            पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मैं प्रदेश व जिले के नेताओं से आव्हान करती हूॅ कि कार्यकर्ताओं की सीधे मंत्रालय में एंट्री हो। हम सबका दायित्व है कि कार्यकर्ताओं का सरकार बनने पर मान सम्मान बनाये रखे।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने कहा कि सत्ता में रहे या न रहे, सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिये। हमारी पार्टी का संघर्ष 138 साल से विरोधियों से चला आ रहा है। विधानसभा जीतने के बाद कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना होगा। पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता में जीवित संपर्क रखे।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेन्द्रसिंह गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष मो. हनीफ शेख, डॉ. अजीत जैन, मो. हुसैन रिसालदार, राजेश सोलंकी, अम्बालाल हिंगोरिया, डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, अंजू तिवारी, युनुस मेव, तरूण खिंची, पंकज जोशी, सकलेन करार, सलीम खान, जितेन्द्रसिंह राजाखेड़ी, मो. कयूम मंसूरी, कमल दरखुनिया आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी शंकरलाल पाटीदार, शंभुलाल चौहान, विनोद शर्मा, किशन धनगर, देवेन्द्र योगी, समसुभाई, आदित्य पाटील, खलील खान, रविन्द्र पाटीदार, के.के.सिंह भाटी, कैलाश मनवानी, रामप्रसाद राठौर, अहमद नूर मंसूरी, राजेन्द्र छाजेड़, जितेन्द्र सोपरा, सुनील बसेर, सुरेश भाटी, हेमन्त शर्मा, विश्वास दुबे, वहीद जैदी, निर्मल बसेर, डिकपालसिंह भाटी, रमेशचन्द्र सेठिया, साबिर इलेक्ट्रीशयन, मदन अटोलिया, नीलम वीरवाल, मुकेश यादव, आसीफ छीपा, फिरोज पठान, नोंदराम गुर्जर, विजय सिसौदिया, भगवानसिंह आंजना, माजिद चौधरी, शक्तिदानसिंह सिसौदिया, सुदर्शनसिंह शक्तावत, खुर्शीद आलम, फकीरचंद गुर्जर, प्रहलाद शर्मा जवासिया, जगन्नाथ पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, असगर मेव, मो. हनीफ मथारिया, हारूनभाई बादाखेड़ी, प्रहलाद शर्मा भालोट, सुरेश शर्मा, दिनेश धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी अमित छाबड़ा, कपिल पंड्या, राजेश बंधवार, महेश रत्नावत, रवि विनायका, अरविन्द जैन, गफ्फार नीलगर, इलियास कादरी, राजकुमार कुमावत, भंवरलाल कुमावत, बाबूलाल राठौर, देवेन्द्र खाबिया, लियाकत आलइंडिया, मो. आसीफ अंसारी, रमेश कामराज, प्रणय धाकड़, श्रीद पाण्डेय, मो. सिद्दीक, सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप देवड़ा, अजा विभाग के जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, अजजा विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश सिंगार, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मजहर खान, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कुमावत, मनीष चौहान, महिला नेत्री इष्टा भाचावत, सुनीता बंडी, मधु कड़ावत, वर्षा सांखला, कुुसुम विश्वकर्मा, सोनिया जैन, लता सुनील चौहान, नेहा कनकमल जैन, मण्डलम अध्यक्ष विजय जैन, दशरथसिंह राठौर, पंकज जोशी, अजय सोनी, नीतेश सतीदासानी, चन्द्रशेखर अहिरवार, सेक्टर अध्यक्ष प्रीतम पंचोली, कचरमल जटिया, सादिक गौरी, घनश्याम लोहार, रविन्द्र कुमावत, मूलचंद राकोदा, रमेशचन्द्र राठौर, मनोज श्रीमाल, मो. अकरम, रमेश कुमावत, कन्हैयालाल कुमावत, आबिद खान मेव, बंटी जैन, मनोज श्रीमाल, छगनलाल तेली, नमन मोदी, वल्लभ बघेरवाल, राकेश सेन सम्राट, तरूण शर्मा, शांतिलाल ब्रिजवानी, गोपाल गवरिया, तरूण शर्मा, सुरेश खचरानिया, हरीश हनुमंती, सुरेश नामदेव, सुरेश धनगर, खालिक मोहम्मद, सुरेश व्यास सरपंच, फिरोज खान भरडावद, विष्णुसिंह सौलंकी, शुभम जैन, श्याम साल्वी, सूरज परिहार, महेन्द्र कमलवा, आशुतोष परिहार, श्यामलाल खारोल, अरूण परिहार, समरथ मालवीय, बालकृष्ण मालवीय, बालाराम मालवीय, पदमेश सोलंकी, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा ने किया एवं आभार नपा नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने माना। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने दी।