मंदिर में निम्न स्तर का निर्माण कार्य भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़-रविन्द्र पाण्डेय

महावीर अग्रवाल 


मन्दसौर १८ नवंबर ;अभी तक;  मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में स्थित भगवान सहस्त्र शिवलिंग मंदिर के निर्माण में निम्न स्तर का निर्माण दर्शन करने वाले भक्तों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। जिस तरह से कल खतरनाक रूप से मंदिर की निम्न स्तर की निर्मित दीवारों से पत्थर और निर्माण गिरा यह बहुत ही दुखद घटना है। जवाबदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों को इस मामले की जांच कराकर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करना चाहिये।
                                     उक्त बात सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र पाण्डेय कहते हुए कहा कि मंदिर जो श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र होता हैं वहां पर अपने स्वार्थसिद्धी के चलते घटिया स्तर का निर्माण कराना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भगवान पशुपतिनाथ महादेव का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने लगे है तथा लाखों रू. श्रद्धालुगण दानपेटी में डालते है। इस दानराशि का दुरुपयोग करना क्षमा योग्य नहीं है।
                                       श्री पाण्डे ने कहा कि इस मामले में जवाबदार लोगों को आगे आना चाहिए। निर्माण कार्य में दोषी है उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तुरंत ही श्रेष्ठ गुणवत्ता का कार्य करवाना चाहिए। मंदिरों में दीवारों में निम्न स्तर का निर्माण कार्य भक्तों की भावनाओं को आहत करता है भक्त लोग अपनी श्रद्धा से मंदिरों में अपनी श्रद्धा दान के रूप में चढ़ाते हैं और इस तरह से निम्न स्तर का घटिया निर्माण कार्य होगा और भक्तों के लिए खतरा साबित होगा यह बहुत ही दुखद है।