मजगणना शुरू होने के दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान गुरुवार दोपहर ओंकारेश्वर पहुंचे

मयंक शर्मा
खंडवा  ३० नवंबर ;अभी तक; मजगणना शुरू होने के दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान गुरुवार दोपहर ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद सिहोर रवाना हो गये।
                                             दोपहर करीब पौने तीन बजे कोठी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री पहुंचे। मतगणना के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में भगवान और गुरुओं का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। ओंकारेश्वर का यह दौर भी उनकस निजी बताया जा रहा है।
                                   विदित हो कि मुख्यमंत्री से पहले बुधवार को मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव इंदौर के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय, गोविंद सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के अलावा भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी भी भगवान ओंकारेश्वर के दर्शनार्थ और आशीर्वाद लेने आ चुके हैं।
                                        उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके लिए तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। मतगणना से पहले सभी दलों के प्रत्याशी भगवान की शरण में जा रहे हैं।
                                    मतदान बाद भी मतदाता मौन है। उसकी चुप्पी  और भारी मतदान बण्डर करण्ट की आहटदे रहा है। भाजपा प्रदेश की सत्ता में लोटने के साथ जिले की 4 मे से मीन सीट का दावा  कर रही है वही कांग्रेस के जिला चुनाव प्रभारी कैलाश कुण्डल का भी यही दावा हे। राजनैतिक पडित व सट्टा बाजार खामोश है। सभी की निगाहें ओपीयन पोल पर लगी है।

यह तो माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिये   हरसूद तो भाजपा के लिये पंधाना सीट जिले मे शत प्रतिशत परिणाम के ििलये जोखिम खडी कर सकती है। फिलहाल दलीय आधार पर अपने अपने दावे तो उन्हें आत्मीय सुख दे रहे है जब तक ईवहीएक मशीन परिणामो उगलने में देर है।