ममता कुमावत नरेन्द्र मोदी फैंस ग्रुप की जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त 

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २८ मई ;अभी तक;  नरेन्द्र मोदी फैंस गु्रप के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द दग्दी द्वारा भाजपा की ममता कुमावत को नरेन्द्र मोदी फैन्स ग्रुप जिला मंदसौर का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
                                 प्रदेश अध्यक्ष श्री दग्दी ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती कुमावत  पार्टी द्वारा सौंपे गये सभी कार्यों को पूर्ण करने एवं संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी। नरेन्द्र मोदी फैंस ग्रुप प्रदेशाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती कुमावत को भगवा दुपट्टा व श्रीफल देकर सम्मानित किया।