मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों को 4-4 लाख रु देने की घोषणा की

 महावीर अग्रवाल
मंदसौर २८ मई ;अभी तक;  आज दलौदा के यहां हुई यात्री बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रु की राशि देने की घोषणा की है।
विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने  दुर्घटना में गभीर घायलों को 50-50 हजार रु और साधारण घायलों को 25-25 हजार रु की राशि देने की घोषणा की है।
 बस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है, मृतिकाओं के नाम यह पता चले हैं। नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनामसिंह ने बताया कि इस बस दुर्घटना में
01.  गंगा बाई पति  बद्री लाल डबकरा  उम्र 74  साल निवासी संजीत नाका मंदसौर
02. नंद कुँवर पति कमल सिंह राजपूत उम्र 60 साल निवासी नई आबादी मंदसौर
03. गीताबाई पति हरिशंकर जोशी उम्र 62 निवासी देवास विजय नगर देवास की मृत्यु हो गई है। बस में कोई 40- 45 सवारी थी।