यात्री बस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मृत्यु

 महावीर अग्रवाल
मंदसौर २८ मई ;अभी तक;  एक चार्टेड बस जो भोपाल से इंदौर होकर नीमच जा रही थी कि मन्दसौर से कोई 18 किमी दूर महू नीमच फोरलेन पे भाऊगढ़ फंटे पर डिवाइडर को कूदते हुए पलट गई जिससे तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई।
                               सूचना मिलते ही विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव , एसपी श्री अनुराग सुजानिया जिला चिकित्सालय में पहुचे और घटना की जानकारी ली। विधायक श्री सिसोदिया ने बताया कि यह चार्टेड  बस भोपाल से इंदौर हो कर नीमच जा रही थी जो दलौदा के यहां पलट गई । बस सवार कर दो महिलाएं मन्दसौर की और एक महिला देवास की है जिनकी मृत्यु हो गई।
                          मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल नकुम ने बताया कि दुर्घटना में 24 व्यक्ति घायल हुए है जिनको इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
                         विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने आयुक्त उज्जैन से बात कर कहा है कि जो घायल इंदौर , उज्जैन के पास के है उन्हें उनके परिजनों से चर्चा कर इंदौर , उज्जैन भेजा जा रहा है इसके लिए वहां चिकित्सालयों में इलाज की व्यवस्था सुनिस्चित की जाए। इसके अलावा जिन घायलों को उदयपुर भेजा जाना है उन्हें तत्काल उदयपुर भेजा जा रहा है।
 मंदसौर जिला चिकित्सालय में दुर्घटना में घायल आयुषी त्रिपाठी निवासी उज्जैन ने बताया कि बस स्पीड में थी और लहरा कर पलट गई।,साक्षी डाबी मंदसौर 23 ने बताया की वह उज्जैन से मंदसौर आ रही थी उसे इतना मालूम है कि बस डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। प्राची 19 उज्जैन से मंदसौर आ रही थी। बस पलटने से वह घायल हो गई।
अभी जिला चिकित्सालय में काफी भीड़ है और कांग्रेस, बीजेपी के नेताओ के अलावा समाज सेवी भी मदद के  लिए पहुच गए है। सीएसपी सतनामसिंह, मन्दसौर टीआई श्री अमित सोनी भी घायलों के इलाज की व्यवस्था में लगे है। पुलिस भी अभी व्यवस्था के साथ ही घटना की पूरी जानकारी में लगी है।