थाइलैंड में महेश्वर की बेटियों ने लहराया तिरंगा, एशियन केनो सलालम में जीते 4 पदक

आशुतोष पुरोहित
खरगोन २८  मई ;अभी तक;  थाइलैंड के पटाया में आयोजित हो रही एशियन कैनो सलालम प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। महेश्वर की बेटियों ने 4 पदक जीते है।
                          खेल अधिकारी पवि दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कल्याण वाटर स्पोट्र्स केनो सलालम प्रतियोगिता में 11 खिलाडिय़ों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें शिखा चौहान 2 कांस्य, भूमि बघेल 1 कांस्य और अहाना यादव एक कांस्य पदक विजेता रही। अपनी जीत पर बालिकाओं ने बताया कि उनका प्रयास है कि आगामी प्रतियोगिता में वे देश के लिए गोल्ड जीते इसके लिए कठिन परिश्रम करेंगी। बालिकाओ की सफलता पर कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने खुशी जताते हुए उत्कृष्ट खेल के लिए बधाई दी।