मुम्‍बई सेंट्रल-बरौनी जं.-मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ८ मई ;अभी तक;  ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के रतलाम स्‍टेशन पर ठहराव के साथ मुम्‍बई सेंट्रल से बरौनी जंक्‍शन के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में कुल मिलाकर 18 फेरों का परिचालन किया जाएगा।
                                       गाड़ी संख्‍या 09061 मुम्‍बई सेंट्रल बरौनी जंक्‍शन स्‍पेशल ट्रेन 09 मई, 2023 से 04 जुलाई, 2023 तक मुम्‍बई सेंट्रल से प्रति मंगलवार को 11.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन(20.15/20.25 मंगलवार) होते हुए गुरूवार को प्रात: 06.00 बजे बरौनी जंक्‍शन पहुँचेगी।  इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09062 बरौनी जंक्‍शन मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल ट्रेन 12 मई, 2023 से 07 जुलाई, 2023 तक बरौनी जंक्‍शन से प्रति शुक्रवार को रात्रि 22.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन(08.30/08.35, रविवार) होते हुए  रविवार को 18.20 बजे मुम्‍बई सेंट्रल पहुँचेगी।
                                        इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र एवं हाजीपुर स्‍टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में दो फर्स्ट एसी कम सेकंड एसी, दो थर्ड एसी,  बारह स्‍लीपर एवं चार  सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
                                       ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।