प्रदेश

रोटरी क्लब ने चहेती गांधी के दस उपवास के तप की अनुमोदना की

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ९ अक्टूबर ;अभी तक;  रोटरी क्लब मंदसौर द्वारा श्रीमती चहेती गांधी के दशलक्षण पर्युषण पर्व के दस उपवास के तप की अनुमोदना कर बहुमान किया गया।
                               इस अवसर पर ने रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन पोरवाल ने तपस्वी की अनुमोदना करते हुए कहा कि तपस्या जीवन का अमृत है। तपस्या मन और आत्मा श्रृंगार है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद गांधी की पुत्रवधू चहेती द्वारा तपस्या हम सभी के लिये प्रेरणादायी है।

                                पूर्व अध्यक्ष प्रवीण उकावत ने कहा कि बदलते मौसम में निराहार रहकर तप करना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। जैन धर्म में सदा से तप का बहुत महत्व है।
                                  इस अवसर पर क्लब सीईओ दिनेश जैन, ,पूर्व अध्यक्ष दिनेश रांका, कनक पंचोली, राकेश दोशी, राजेश सिंघवी, राहुल नाहटा, रोहित संघवी, रितेश भगत, मनीष गर्ग, विवेक जैन, शैलेंद्र भंडारी, भूपेंद्र सोनी, विजय मेहता, डॉ अभिनव पारिख, डॉ पवन मेहता, अभिनंदन भाचावत, धीरज कांकरिया, मनीष जैन, प्रदीप पहाड़िया, गौरव बड़जात्या, अजय नागोरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button