लायंस के पर्यावरण प्रेमियों ने नवकार वेयर हाउस पर पौधों का पौधारोपण किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १४ जुलाई ;अभीतक;  लायंस क्लब मन्दसौर के पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर नवकार वेयर हाउस पर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों को लगाकर वृहद पौधारोपण आयोजन में बड़ी संख्या में लायन साथियों ने शिरकत की।
                                        मंदसौर से 8 कि.मी. दूर सिंदपन रोड़ पर लायन के क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तीमल जैन के नवकार वेयर हाउस पर 123 पौधों को लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए प्रांतीय कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कर्तव्य निभाया। इस दिन लायन हस्तीमल जैन का जन्मदिन भी था जिसे बड़े उत्साह और उमंग से मनाया। प्रांतीय कार्यकारिणी के जीएमटी कॉ आर्डिनेटर लायन जितेन्द्र मित्तल ने कहा कि आज का दिन इतना शुभ है कि हर पौधा लायन हस्तीमल जैन की उम्र के साथ-साथ बढ़ेगा। प्रांतीय लियो चेयरपर्सन लायन प्रवीण राठौड़ ने कहा कि फलदार एवं छायादार पौधों से मानव जीवन को दो तरह से लाभ प्राप्त होगा। फल प्राप्ति के साथ छाया भी प्राप्त होगी। यहां आकर हर कोई खुशी और आनन्द महसूस करेगा। लायन हस्तीमल जैन ने आभार मानते हुए कहा कि मेरी कल्पना को साकार रूप देने की दिशा में यह बीड़ा मैने उठाया है।
लायंस अध्यक्ष डॉ. मजहर हुसैन ने कहा कि लायंस क्लब के इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम जो शहर से दूर होने के बाद भी लायन सदस्यों ने पर्यावरण के प्रति रूचि लेकर समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया।
                                 पौधारोपण में लायंस क्लब के इन सदस्यों सर्वश्री सुरेन्द्र नाहटा, सुभाष बग्गा, डॉ. देवेन्द्र पुराणिक, प्रोजेक्ट चेयरमेन रत्नेश कुदार, मुकेश माहेश्वरी, विकास अग्रवाल, अजय लोढ़ा, जितेन्द्र पोरवाल, सुनील विजयवर्गीय, विजय सुराणा, डॉ. अशोक सोलंकी, डॉ. सुरेश पमनानी, ओमप्रकाश चौधरी, मयंक गांधी, हेमन्त मेहता, संजय जैन, गौरव रत्नावत, अशोक रिझवानी, अंशुल जैन, संजय पोरवाल, राजेश जैन, सुनील चौधरी की भूमिका अहम रही। अंत में सहसचिव सिद्धार्थ पोरवाल ने लायन हस्तीमल जैन का आभार मानते हुए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी अपने उपर ली, इसलिए धन्यवाद ज्ञापित किया।