लोकसभा की 29 ही सीट पर भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री मिलेगी ;जगदीश देवड़ा

मयंक शर्मा
खंडवा ९ अप्रैल ;अभी तक; लोकसभा चुनाव ूं भाजपा उम्मीदवार व सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल  के समर्थन में प्रचार के लिाये मंगलवार को खंडवा पहुवे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहाकि  कहा कि इस समय पूरे देश में लोकसभा का चुनाव बहुत तेजी पर है। सब लोग लगे हैं, पूरे हिंदुस्तान की जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार उत्साह है, अटूट विश्वास है।यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रति भरोसा है। मोदी जी की गारंटी है और जैसा मोदी जी ने कहा है कि सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास। इस परिकल्पना को पूरा करने का काम हिंदुस्तान की धरती पर भारतीय जनता पार्टी करेगी । मोदी जी प्रधानमंत्री बनकर के बैठेंगे। उन्होने कहा कि  मुझे पूरा भरोसा है कि मध्यप्रदेश में 29 सीट है, लोकसभा की 29 ही सीट पर भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री मिलेगी।

खंडवा पहुवने पर वे यहां संत दादाजी मंदिर में दर्शन पूजन करने ्रये।इसके बाद प्रदेशवासियों को उन्होंने नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सबको बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कामना किया कि नव वर्ष हम सबके लिए मंगल हो, शुभ हो और हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति करे। देश हमारा प्रगति करे। एक बार और मेरी ओर से गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर बधाई शुभकामनाएं,।

जिसके बाद उन्होंने  मीडिया से चर्चा के दौरान  कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बात पर कोई विश्वास कर रहा है क्या? हिंदुस्तान में कोई कांग्रेस की बातों पर विश्वास कर रहा है क्या? कांग्रेस कहां खड़ी है? कांग्रेस झांक के देख ले। अभी इस समय पूरे हिंदुस्तान के बड़े से बड़े कांग्रेसी जिनकी सारी उम्र कांग्रेस में खप गई, ऐसे कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़कर के आ रहे हैं। उनको पता है कि आजादी के 75 साल में जो दुर्दशा कांग्रेस ने की है उसी से नाराज होकर के कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कांग्रेस की बात का कोई भरोसा कर नहीं रहा है। इसलिए प्रचंड बहुमत से फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित होगा और 2047 में पूरे विश्व में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में हमारा देश नंबर एक पर होगा।

                                 राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने के सवाल पर दन्होने कहा कि अब सब कुछ खत्म हो गया है। जनता फैसला करेगी और अब चमत्कार होगा। अबकी बार 400 पार। इसी बात को लेकर के सब काम कर रहे हैं। इस विषय पर नहीं बात कर रहा हूं, लेकिन मैं इतना जरूर कह रहा हूं कि दो बड़े नेता कांग्रेस के चुनाव लड़ रहे हैं कमलनाथ जी, जिन्होंने 15 महीने सरकार चलाई। जनता जानती है कि वे एक भी विकास की योजना नहीं लाये। हमारे तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की योजनाएं चलाई थी। जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया और एक वह नेता लड़ रहे हैं, जो 10 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में रहे। न उनके समय पर एक घंटा बिजली मिलती थी न पीने का पानी उपलब्ध था। सड़कों की हालत खराब थी। इसलिए किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है, जनता फैसला करेगी। जनता इन सबको जानती है, इसलिए जनता को उनकी बात पर कोई भरोसा नहीं बचा।

संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कांग्रेस नेताओं को भी जमकर आड़े हाथों लिया। यही नहीं, डिप्टी सीएम देवड़ा ने राहुल गांधी और कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी या कांग्रेस की बात पर अब कोई भरोसा नहीं करता। तो वहीं दिग्विजय सिंह पर भी वे जमकर बरसे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 में भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में पहले नंबर पर होगा।