!!शहर कांग्रेस कमेटी ने की नारी सम्मान योजना पंजीयन की शुरुआत!!

अरुण त्रिपाठी

रतलाम २ जून ;अभी तक;  सशक्त बेटी सशक्त नारी एवं नारी सम्मान के लिए नारी सम्मान योजना के पंजीयन का अभियान रतलाम शहर में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ किया गया! इस योजना के तहत प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक महिलाओं को प्रतिमाह 15 सो रुपए और घरेलू सिलेंडर ₹500 में देने का वचन पत्र के साथ पंजीयन किया जाएगा!

                                   रतलाम शहर में आज सुभाष नगर चौराहे पर इस योजना के पंजीयन कार्य का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक श्री कांतिलाल भूरिया ने किया! इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश महासचिव श्रीमती यास्मीन शेरानी, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, उपनेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद कमरुद्दीन कछवाय, फखरुद्दीन मंसूरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, रजनीकांत व्यास, पार्षद नीलोफर खान, कविता महावर, अभिजीत सुराणा, प्रदीप राठौर, सुरेश राठौड़, रवि वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, पूर्व पार्षद श्यामा बाई वर्मा,  ईक्का बैलूत, युसूफ शाह, सुनील महावर, राजकुमार जैन लाला, विजय उपाध्याय, आरिफा कछवाय, तबस्सुम खान, मीना जाट, हिना शेख, आयेशा कुरैशी, मंजूबाला गुर्जर, शानू शाह, अंकित मावा वाला, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नेता गण उपस्थित थे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पंजीयन करवाया एवं कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया |