सर्वदलीय संघर्ष समिति के बेनर तले े नेपा थाने के बाहर धरना

मयंक शर्मा

खंडवा ९ आपरी; ;अभी तक;  खंडवा वन वृत के  बुरहानपुर और नेपा नगर के जंगलों मेें हो रही अवैध कटाई और जंगल की जमीन पर अतिक्रमण की घटना के विरोध में  शुक्रवार को नेपानगर पुलिस थाने पर हमला कर हवालात से भीड़ ने तीन अतिक्रमणकारियों को छुड़ा लिया। इन घटनाओं के विरोध में शनिवार को नेेपा नगर बंद रहा।

                    इस बीच संघर्ष में एक ग्रामीण कालू बाबरिया नामक युवक को गोली लगी है। उसे नेपा नगर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की हालत गंभीर है।
                       उधर प्रशासन ने थाने से फरार हेमा मेघवाल के गांव गयी। शासन ने सीवल, पानखेड़ा आसपास के गांवों में धारा-144 लागू कर सीवल गांव में बने मेघा के मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। प्रशासन जब मकान तोड़ रहा था। तब गांव में दो गुटों में संघर्ष भी हो गया और ग्रामीण कालू बाबरिया नामक युवक को गोली लगी है। उसे नेपा नगर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक की हालत गंभीर  है।
                          एसपी राहुल लोढा ने बताया कि थाने पर हमला कर जिस हेमा मेघवाल को लोग छुड़ाकर ले गए। उस पर बाकड़ी वन चैकी से रायफल लूटने का आरोप हैै और उसकी गिरफ्तारी पर 32,000 रुपये का इनाम था। उसे पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन थाने पर हमले के बाद वह फिर फरार हो गया।
                      नेपानगर में  पुलिस  लॉकअप से तीन अतिक्रमणकारियों के साथ भागने की घटना के बाद शनिवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के साथ स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर धरना दिया ।समिति के आव्हान पर नेपानगर के बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने भी आए दिन हो रही घटनाअेां के विरोध में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।