*सांसद गुप्ता, गुर्जर, देवड़ा, अटोलिया, सिसोदिया, दी क्षित, राणा सहित अनेक पदाधिकारी पहुंचे क्लस्टर पर*

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १३ मई ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंदसौर जिले धुधंडका, मल्हारगढ़, बुढा, पिपलिया मंडी, दलौदा, मंदसौर ग्रामीण, मंदसौर दक्षिण, शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ, सीतामऊ ग्रामीण, भैसोदा, मेलखेडा एंव भानपुरा मंडल में बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता, प.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
                                 बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एंव सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा की आज भाजपा देश और प्रदेश के सभी बूथो पर अपनी पकड़ और अधिक मजबूत बनाती जा रही। समस्त बूथो की जानकारी डिजीटल रूप से प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर डेटा के रूप में संग्रहित है। बूथ पर सम्पन्न होने वाले संगठनात्मक कार्याे की जानकारी देश के राष्ट्रीय कार्यालय को तुरंत प्राप्त हो जाती है। इसलिए हमें हमारे प्रत्येक बूथ पर प्रदेश के साथ जिला भाजपा के निर्देशों का अक्षरशः पालन कर संगठनात्मक कार्यों को संपादित करते रहना होगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा की प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चलाये जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत कई प्रकार के कार्यक्रम दिये गये है जिने प्रदेश की मंशानुरूप हमें पूर्ण करना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एंव प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर पहुंचती है एंव इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। यह कहा जाता है की शीतकाल में बहाया पसीना युद्ध काल के समय काम आता है। अर्थात हमारी आज बूथ पर की जा रही मेहनत आने वाले विधानसभा एंव लोकसभा चुनाव में हमें आसानी से विजयश्री प्राप्त करा देगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केबीनेट मंत्री जगदीश देवडा ने आज भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी मंडलो में स्थित बूथ पर अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत बनाती जा रही है। आने वाले चुनाव में बूथ पर हमारी संगठनात्मक पकड़ उस बूथ पर पुनः विजय बनायेगी। हमें निरंतर बूथ पर रहने वाले प्रत्येक वर्ग से सम्पर्क एंव संवाद करते रहना होगा। आज देश के प्रधानमंत्री एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हम सभी को इन योजनाओं को पूर्ण रूप से समझ कर अपने बूथ पर रहने वाले परिवारों से सम्पर्क कर उन्हे इन योजनाओं को लाभ दिलाना होगा। साथ ही हमें बूथ जीता चुनाव जीता मंत्र को आत्मसात करते हुए पार्टी के कार्यों को बूथ स्तर पर बढाते रहना होगा। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम पुनः लहरायें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की हम सब भारतीय जनता पार्टी के तपोनिष्ठ कार्यकर्ता है। हम सभी कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में भी संगठन का कार्य करके दिखाया है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपने स्वयं के लिए कुछ प्राप्त करने नहीं आये है वरन भाजपा के बैनर तले संगठन और सत्ता के माध्यम से जनता जर्नादन की सेवा करने के लिए कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का उद्ेश्य सत्ता के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, स्कुल, उच्च शिक्षा, तकनिकि शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा आदि मुलभुत सुविधाएं आम जनता को मिले यही हमारी सत्ता और संगठन का ध्येय है। आज हम संगठन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य एंव खेल उत्सव मना कर हमारी बूथ समिति को और अधिक सक्रीय करते जा रहे है, निश्चित रूप से इसका लाभ हमें आने वाले विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में आज कांग्रेस जिस प्रकार से प्रदेश की महिला शक्ति को नाजायज प्रलोभन में फसाने का दुस्साहस कर रही है। इसी कांग्रेस ने पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को कमलनाथ सरकार में बंद कर दिया था। हमें इस बात को समझ कर अपने बूथ पर निवास करने वाले प्रत्येक परिवार को इससे अवगत कराना होगा। साथ ही उन्हे प्रदेश द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के बारे में एंव उनका लाभ किस प्रकार ले इसकी जानकारी भी उन्हे बतानी होगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष एंव बूथ विजय संकल्प अभियान के जिला प्रभारी शिवराजसिंह राणा ने कहा की आज भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी मंडलो में स्थित बूथ पर अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत बनाती जा रही है। आने वाले चुनाव में बूथ पर हमारी संगठनात्मक पकड़ उस बूथ पर पुनः विजय बनायेगी। हमें निरंतर बूथ पर रहने वाले प्रत्येक वर्ग से सम्पर्क एंव संवाद करते रहना होगा। आज देश के प्रधानमंत्री एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हम सभी को इन योजनाओं को पूर्ण रूप से समझ कर अपने बूथ पर रहने वाले परिवारों से सम्पर्क कर उन्हे इन योजनाओं को लाभ दिलाना होगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता निहालचंद मालवीय ने कहा की भाजपा में संगठनात्मक व्यवस्था को जीवंत बनाये रखने के लिए राष्ट्रीय एंव प्रादेशिक नेतृत्व द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है और यही हमारा सबसे बड़ा मंत्र है।
बूथ विजय संकल्प अभियान में जिले से तय वक्तागण विजय अठवाल, राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, अजय तिवारी, कृष्णपालसिंह शक्तावत, विजय सुराना, रमादेवी गुर्जर, विस्तारक नरेन्द्र राठौर, राजु गौड़, नरेश चंदवानी, चंद्रशेखर मंडलोई, सुधीर जैन मामा, शांतीलाल मालवीय, जितेन्द्रसिंह चौहान, दिलीप गुप्ता, दिलीपसिंह तरनोद आदि ने भी अपने-अपने क्लस्टर पर जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्षगणों द्वारा दिया गया। बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत विभिन्न मंडलो जैसे धुधंडका, मल्हारगढ, बुढा, पिपलियामंडी, दलौदा, मंदसौर ग्रामीण, मंदसौर दक्षिण, शामगढ, सुवासरा, सीतामऊ, सीतामऊ ग्रामीण, भैसोदा, मेलखेडा एंव भानपुरा मंडल के क्लस्टर अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गण जीवन शर्मा, राजेन्द्र सिंह राणा, सामंत सिंह शक्तावत, जितेन्द्र जाट, विकास सुराणा, ईश्वर सिंह पंवार, अजय आसेरी, धीरज संघवी, नेपाल सिंह चौहान, लाल सिंह देवड़ा, ओमप्रकाश परमार, राजमल सुरावत, सौदान सिंह गुर्जर एंव अभिषेक मांदलिया सहित मंडल में निवासरत पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।