सोशल  मीडिया पर बने 4 दोस्तों ने नाबालिग छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

मयंक शर्मा

खंडवा २५ दिसंबर ;अभी तक;  11वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप का मामले  पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मंूंदी थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवारिया ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी  शाहरुख, हरीश और गोल्डी उर्फ अथर्व यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी  अनुराग फरार है।

                           थााना प्रभारी ने बताया कि गुरूचार को पीडित छात्रा को उसके ही दो दोस्त घर छोड़ने के बहाने स्कूल से बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए। यहां दो युवक और पहुंचे।  आरोपियों ने यहां नाबालिग के साथ रेप किया। बताया गया है कि छात्रा को ें स्कूल के गेट से अगवा करके  उसे जंगल से सटे आरापी गोल्डी के खेत पर ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
                       पीडिता ने पुलिस को आगे कहा कि   दुष्कर्म के बाद एक आरोपी अनुराग शादी का झांसा देकर ट्रेन में बैठाकर महाराष्ट्र के अमननगर ले गया, वहां उसने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उसके साथ रहने से मना किया तो आरोपी  खंडवा लाकर उसे मूंदी के लिए बस में बिठा दिया। मूंदी पहुंचकर  पीड़िता ने परिजन को आपबीती की जानकारी दी और परिवार के साथ रविवार को थाने पहुंची।  पीड़िता 11वीं की छात्रा है। चार दोस्त इंटरनेट मीडिया पर उसके दोस्त बने थे।
 ं                           मंूदी पुलिस में दर्ज कराए गए प्रकरण के अनुसार, 21 दिसंबर की शाम छात्रा घर जाने के लिए स्कूल के बाहर खड़ी थी, तभी उसके इंटरनेट मीडिया पर दोस्त बने अनुराग और हरीश बाइक से आए और घर छोड़ने के बहाने केनूद की तरफ जंगल में ले गए। थोड़ी देर बाद एक बाइक से शाहरुख और गोल्डी भी आ गए, जो अनुराग और हरीश के साथी थे।े 4 दोस्तों ने नाबालिग छात्रा के साथ  सामूहिक दुष्कर्म किया।