19वीं सदी अंग्रेज की थी, 20वीं सदी कांग्रेस की थी और अब 21वीं भारतीय जनता पार्टी की है ;सुधांशु त्रिवेदी

मयंक शर्मा

खंडवा ९ अक्टूबर ;अभी तक; विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले रविवार को भाजपा े राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, 19वीं सदी अंग्रेज की थी, 20वीं सदी कांग्रेस की थी और अब 21वीं भारतीय जनता पार्टी की है। कहा कि नौसेना के झंडे में कल तक अंग्रेजों का यूनियन जेक था पर आज हमने उसको बदला है। जो पंचकोणीय स्थान है वह क्षत्रपति शिवाजी महाराज के नौसेना के चिन्ह से लिया गया है। आज का हमारा चिन्ह बिल्कुल अलग होकर सामने आया है। यह विकास का स्वर्णिम काल है।

वे निमाड़ के जिलों में प्रबुद्वजन सम्मेलन भाग लेने आये थे। उन्होने   कहा कि मप्र में शिवराज सिंह चैहान ने अच्छे मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है। पहले कहा जाता था कि चुनाव समीकरण से लड़े जाते हैं, विकास से नहीं, लेकिन ऐसा नहीं है। मप्र में पहले सड़क, बिजली, पानी की क्या स्थिति थी। यहां बंटाढार कहा जाता था। आज हमने आदित्य एल वन लांच किया। देश में पहले 70 एयरपोर्ट थे, आज 150 हैं। अब बदलाव आया है। पहले उत्तर से लेकर दक्षिण में बम धमाके होते थे, आज वह कश्मीर के 4 जिलों में समेट गए। आज स्थिति नियंत्रण में है।

सम्मेलन की अध्यक्षता भरत झंवर ने की। संचालन मंगलेश तोमर ने किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता यादव मंचासीन थे।हेलीकॉप्टर के जरिये बुरहानपुर होकर खंडवा पहुंचे, यहां से खरगोन रवाना हो गये। स्थानीय  गौरीकुंज में करीब 200 नेताओं के बीच उन्होंने भाषण दिया। विषय था मप्र कल, आज और कल। हालांकि त्रिवेदी ने ज्यादातर मोदी सरकार की उपलब्धियों को ही गिनाया। आतंकवाद, विदेशी नीति को लेकर पूर्व पीएम नेहरू और मनमोहनसिंह को घेरा।