21 दिन में पूरे छिन्दवाड़ा जिले से 4 करोड़ 31 लाख राम नाम लेखन अयोध्या भेजा जाएगा 

महेश चांडक
छिन्दवाड़ा: १० जनवरी ;अभी तक;  म.प्र के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ व जिले के सांसद  नकुलनाथ ने आज छिंदवाड़ा के सिद्ध सिमरिया धाम पहुंचकर संकट मोचन हनुमान जी के श्री चरणों में माथा टेका।  प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का पूजन करने के पश्चात मंदिर के गर्भगृह में विराजमान समस्त देवी-देवताओं की विधि विधान से पूजन अर्चन कर सर्वकल्याण की कामना की व जिले व नगर की जनता के लिये सुख, शांति व समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
                                     पूजा अर्चना के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ व सांसद  नकुलनाथ मंदिर परिसर में मारुति नंदन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम महोत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।
                                 कमलनाथ व नकुलनाथ ने कार्यक्रम के मंच से आज पवित्र राम नाम पत्रकों पर 108 बार राम नाम लिखने के उपरांत पत्रक आयोजन समिति के उपस्थित सदस्य को पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ सौंपा।
                                 पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ ने मंच से“राम लक्ष्मण जानकी, जय बोले हनुमान की”जय घोष लगाया तो उनके साथ उपस्थित श्रद्धालु भक्तजनों ने भी जय घोष लगाये। कार्यक्रम के समापन उपरांत उपस्थित भक्तजनों को प्रसादी का वितरण किया गया। मारुति नंदन सेवा समिति के संरक्षक  पूर्व सीएम  कमलनाथ व सांसद  नकुलनाथ की प्रेरणा से ही जिले में 21 दिवसीय श्रीराम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि महोत्सव में पत्रकों पर राम नाम लेखन, राम नाम जाप, भंडारा व राम रक्षा स्त्रोतम का वितरण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी विकासखण्डों पर कार्यक्रम का क्रम निरंतर जारी है।
           आयोजन स्थल पर उपस्थित मीडियाकर्मियों ने श्रीराम महोत्सव को लेकर किये प्रश्न के प्रत्युत्तर में पूर्व सीएम  कमलनाथ ने कहा कि राम काज करने के लिये भी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होना नितांत आवश्यक है। दो धार्मिक कथायें भी ईश्वर की असीम कृपा से ही सम्पन्न हुई है जिसका पुण्य लाभ जिले की धर्मप्रेमियों ने अर्जित किया। धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान ईश्वर की कृपा से ही सम्पन्न होते हैं मनुष्य मात्र एक माध्यम है।
        श्रीराम महोत्सव का आयोजन जिले की धर्मप्रेमी जनता की धार्मिक भावना के आधार पर किया जा रहा है। हमारी धार्मिक भावना है कि जिले में ऐतिहासिक श्रीराम महोत्सव मनाया जाये और प्रभु श्रीराम की कृपा से यह संभव हो पाया है। किसी की सलाह अथवा दबाव में आकर आयोजन नहीं कर रहे                मारुति नंदन सेवा समिति के संयोजक आनंद बक्षी, ने बताया कि  21 दिन में पूरे जिले से 4 करोड़ 31 लाख राम नाम लेखन के बाद बसों से 22 जनवरी को अयोध्या भेजा जाएगा
      पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हर जगह होने चाहिये