31 किलो अवैध अफीम जप्त

 महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १४ अप्रैल ;अभी तक;  जिले की नारायणगढ़ पुलिस ने 31 लाख रु कीमत की 31 किलोग्राम अवैध अफीम जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
                       टीआई श्री तेजेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया की सूचना पर गत रात्रि में बूढ़ा-झारड़ा रोड पर पुलिस ने नाकेबंदी कर एक स्विफ्ट कार को आते हुए देखा तो उसे रोक कर तलाशी लेने पर उसमें रखे 6 छोटे छोटे बेग में 31 किलोग्राम अवैध अफीम पाई गई जिसे जप्त कर कार चालक श्यामसिंह पिता भंवरसिंह 41 निवासी ग्राम मुंडला को गिरफ्तार किया गया। श्री सेंगर ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति श्यामसिंह ग्राम मुंडला जा रहा था और अपने घर पर ही यह अफीम इकट्ठी कर रहा था। इससे एक मोबाइल व 2150 रु नगद भी जप्त हुए है।