*आचार्य विद्यासागर जी के समाधीमरण निमित्त शांतिविधान संपन्न *   

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २० फरवरी ;अभी तक;  विश्वहित चिंतक समाधिस्थ आचार्य श्री  विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य  प.पू. मुनिश्री  विमलसागर जी , प.पू. मुनिश्री अनंतसागर जी , प.पू. मुनिश्री  धर्मसागर जी एवं प.पू. मुनिश्री भावसागर जी महाराज  के सान्निध्य में श्री बही पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र  मंदसौर मध्यप्रदेश में 20 फरवरी 2024  मंगलवार को श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन हुआ जिसमे समाधिस्थ प. पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि मरण के प्रसंग पर श्री शांतिनाथ विधान संपन्न हुआ।
                         ब्रह्मचारिणी रीता दीदी, ब्रह्मचारिणी अर्पणा दीदी, ब्रह्मचारी अभिषेक भैयाजी, ब्रह्मचारी पीयुष भैयाजी,  शांतिलाल बड़जात्या अध्यक्ष बही पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र, हर्षित सितावत घाटोल, प्राशु जैन खिमलासा आदि एवं समाजजन मौजूद रहे, कमेटी ने बताया कि 25 फरवरी 2024 रविवार को प. पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय स्तर पर श्रद्धांजलि दी जाएगी