टिफिन बैठक गिरनार पार्क पर हुई

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २३ जून ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चला रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून 2023 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में मंदसौर विधानसभा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा एंव टिफिन बैठक मंदसौर पर स्थिति गिरनार वाटर पार्क पर सम्पन्न हुई।
                                   टिफिन बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने वरिष्ठ जन एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ परिचर्चा करते हुए कहा की आज का परिदृश्य बदला बदला सा है आज से 40 वर्ष पूर्व भाजपा कार्यकर्ता विकट परिस्थितियों में पार्टी का कार्य करते थे। चारों ओर अराजकता एवं भ्रष्टाचार का माहौल था। ऐसी परिस्थिति में पार्टी का झंडा मजबूती से थामे रखकर पार्टी को आज ऐतिहासिक ऊंचाइयां प्रदान करने का श्रेय आप जैसे तपस्वी परिश्रमी कार्यकर्ता को जाता है। आज के इस दौर में आपकी भूमिका अभी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। आपको अपने परिवार की नई पीढ़ी और अपने क्षेत्र में रहने वाली नई युवा पीढ़ी को उस समय की देश की परिस्थितियां अवगत करवाना होगा। जिससे कि वह वर्तमान समय में भारत की स्थिति और कांग्रेस के शासनकाल में भारत की दयनीय स्थिति के अंतर को भली-भांति समझ सके।
                                   विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से परिचर्चा करते हुए कहा कि आज टिफिन बैठक के माध्यम से मंदसौर विधानसभा के चारों मंडल में रह रहे वरिष्ठ पूर्व कार्यकर्ताओं से मिल मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सभी वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद एवं कठिन परिस्थितियों में किए गए कार्य की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में एवं केंद्र में सत्ता पर काबिज है। आज गांव गरीब किसान की आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है, गांव-गांव में सड़कों का जाल है और प्रत्येक गांव जिले की मुख्य सड़क से जुड़ता जा रहा है। आज गांव के नागरिकों की मांग पर हम सड़के बनाते जा रहे हैं, तालाब बनाते जा रहे हैं, पुल पुलिया बनाते जा रहे हैं, यह सब किस लिए संभव हो रहा है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में सरकार है और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार है। मेरा आप सब वरिष्ठ जनों से आग्रह है कि आप आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः सक्रिय होकर 2014 के पहले की भारत की स्थिति और मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 19 वर्ष के कार्यकाल के पूर्व कांग्रेसी सरकार में मध्यप्रदेश की दुर्गति की चर्चा आसपास के क्षेत्रों में करें और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटावें।
                                  भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने वरिष्ठजनो से परिचर्चा करते हुए कहा की आज देश नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में विकास की गति पर सरपट दौड़ रहा है। भारत की आंतरिक अधोसंरचना मजबूत होती जा रही है रक्षा के क्षेत्र में भी भारत 2014 के पूर्व परिस्थिति के मुकाबले काफी सशक्त और मजबूत हुआ है। आज का भारत आतंकवादियों को पड़ोसी मुल्क में घुसकर मारने की भी ताकत रखता है और यह हमने पड़ोसी मुल्क में रह रहे आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व को बता दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते और सशक्त भारत को रोकने के लिए कई विदेशी एवं देसी ताकते दिन-रात लगी हुई है। इन ताकतों के साथ भारत में राजनीति कर रहे हैं कई विपक्षी दल भी इनकी भाषा बोलकर हर हाल में नरेंद्र मोदी जी को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। हमें विपक्षी दलों के इस मन सुबह को कभी पूर्ण नहीं होने देना है।
कार्यक्रम का संचालन टिफिन बैठक जिला प्रभारी एंव भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया एंव आभार मंदसौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह पंवार ने माना।
                                 इस वरिष्ठजन के साथ टिफिन बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, राजेंद्र सिंह गौतम, भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी, मानसिंह माछौपुरीया, राजेन्द्र सुराणा, जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य निहालचंद मालवीय, भोपाल सिंह सिसोदिया, कार्यक्रम जिला प्रभारी एंव भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी विनय धनगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गण ईश्वर सिंह पंवार, विकास सुराणा, अजय आसेरी सहित मंदसौर विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।