करंट लगने से पिता पुत्र की मौत, एक झुलसा

देवेश शर्मा
मुरैना 14 जुलाई ;अभी तक;  मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के ग्राम खेरला में  गुरुवार की रात  खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। इस दौरान दूसरा बेटा भाई और पिता को बचाने आया तो वो भी करंट से झुलस गया। ग्रामीण आनन-फानन में तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
                               घायल झुलसे लड़के ने बताया कि मैं अपने पिता और भाई के साथ काम कर रहा था। इस दौरान विद्युत प्रवाह हुआ और पिता – भाई इसकी चपेट में आ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत प्रवाह होने से दीनदयाल पिता झींगुरिया गौड़ (55) और हरि पिता दीनदयाल (24) गौड़ की घटनास्थल पर मौत गई।
                                ग्रामीण सिविल हॉस्पिटल में तीनों को लेकर आए। दूसरे झुलसे लड़के पवन (29) का सिविल हॉस्पिटल सबलगढ़ में इलाज चल रहा है। सिविल हॉस्पिटल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. रिषी राज शर्मा ने दीनदयाल और हरिमोहन को मृतक घोषित कर दिया। दीनदयाल और हरिमोहन का पीएम कराया गया। जिनकी बॉडी परिजनों को सौंप दी।