जनता की सेवा में समर्पित हुआ रेडक्रॉस का शव वाहन, रेडक्रॉस के सेवा उद्देश्यों की सदैव पूर्ति की मंदसौर सोसाइटी ने

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर १३ जुलाई ;अभी तक;  मंदसौर रेडक्रॉस सोसायटी ने गुरुवार को मंदसौर की जनता की सुविधा के मद्देनजर शव वाहन लोकार्पित किया।
                                  इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मानसिंह माच्छोपुरिया ने कहा कि मंदसौर शहर का निरंतर विस्तार हो रहा हैं। बढ़ती आबादी के दौर में सुदूर क्षेत्रों से मुक्तिधाम तक पहुँचने में होने वाली परेशानियों के मद्देनजर यह सेवा काफ़ी मददगार साबित होंगी। आपने कहा कि सेवा का क्षेत्र काफ़ी बड़ा हैं। मंदसौर की रेडक्रॉस प्रबंध समिति ने पीड़ित मानवता की सेवा हो या सहायता का कोई अन्य काम हो, सदैव सकारात्मक नज़रिये से लोगो की मदद कर रेडक्रॉस के सेवा उद्देश्यों की पूर्ती की हैं। रेडक्रॉस चैयरमेन प्रितेश चावला ने कहा कि जनभावना और आम जनता की भावना के अनुरूप आज यह शव वाहन समर्पित किया हैं। उन्होंने कहा कि सेवा का कोई भी काम हो, उसके लिए पूरी रेडक्रॉस सोसाइटी संकल्पबद्ध हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन संजय पोरवाल, कोषाध्यक्ष राहुल सोनी, मानसेवी सचिव पीसी वर्मा व प्रदेश प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल के साथ ही संचालकगण शिवकुमार फरक्या, विजय मेहता, डॉ कमलेश कुमावत, नरेन्द्र मारु, सुनील बंसल, प्रकाश सिसोदिया, हेमंत शर्मा, पुष्पेंद्र भावसार, शैलेन्द्र भंडारी, डॉ आशीष खिमेसरा, चंद्रशेखर निगम, कुलदीपसिंह सिसोदिया व भाजपा नेता रामेश्वर मकवाना व बंटी चौहान, मुख्य लेखापाल कांतिलाल संघवी, प्रियंका राजोरा व रामप्रसाद पोरवाल भी मौजूद थे।
आरम्भ में प्रबंध समिति ने मुख्य अतिथि श्री माच्छोपुरिया का स्वागत किया। तदुपरांत आचार्य पंडित हर्षवर्धन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से शव वाहन लोकार्पित करवाया। संचालन पत्रकार राहुल सोनी ने किया और आभार सुनील बंसल ने माना।