मंत्री बृजेंद्र प्रताप ने केंद्र और राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां

.दीपक शर्मा
पन्ना २३ जून ;अभी तक;   केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल को लेकर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सिविल लाइन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी व जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे भी उपस्थित रहे।
                                 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विगत 9 सालों से देश निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए विश्व में नई पहचान स्थापित कर चुका है, उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, स्वास्थ्य शिक्षा व कृषि के साथ-साथ डिजिटल इंडिया और रोजगार के लिए भी लगातार प्रयास हो रहे हैं, उन्होंने सड़क बिजली पानी सहित अनेक योजनाओं के बारे में मीडिया के समक्ष जानकारी दी और कहा कि जो काम पिछले 75 सालों में नहीं हुए वह अब हो रहे हैं जिससे कई देश भारत को फॉलो कर रहे हैं।