हाईवे पर कार ट्राली में घुसी ,तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

देवेश शर्मा
 मुरैना. 15 अक्टूबर ;अभी तक;  जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के हाईवे 44 पर रविवार दोपहर को एक कार समाने जा रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई।जिससे ट्राली में बैठे तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को ट्रॉली से बाहर निकल अस्पताल भेज दिया है।
                                     नूराबाद पुलिस के अनुसार हाइवे नूराबाद टेकरी के पास तमिलनाडु पास एक कार आगे चल रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली घुस गई। भिडंत इतनी भीषण थी कि ट्राली में बैठे तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कार चालक पति श्रीनिवास मितुराज और उनकी पत्नी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई ।पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
                                         पुलिस निरीसक आर बी यादव ने बताया कि मृतक मजदूरों की पहिचान रामदयाल पुत्रजीवेस 40, निवासी टीकमगढ़, रामावतार 38 निवासी मंगा टीकमगढ़,दिनेश, 42निवासी विहार के रूप में हुई है। दुर्घटना बाद मृतकों को पीएम के लिए पीएम हाऊस भेजा जाएगा ।घायल पति पत्नी निवासी तमिलनाडू प्रांत को इलाज हेतु ज़िला अस्पताल भेज दिया है।पुलिस दुघर्टना की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।