इनरव्हील क्लब यूथ ने जरूरतमंदों के भोजन हेतु अनाज भेंट किया

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १३ जुलाई ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब मंदसौर यूथ ने स्मृति सेवा एवं कल्याण समिति को अनाज व पानी के पाउच भेंट किये। जिससे इस समिति के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन मिल सके।
                            क्लब अध्यक्ष  नुपुर पाटनी ने बताया कि यूथ क्लब द्वारा समिति के अध्यक्ष सुनील बंसल को 18 किलोग्राम गेंहू और 12 किलोग्राम चावल भेंट किए। इस समिति द्वारा मंदसौर स्थित गांधी चौराहे पर प्रतिदिन निःशुल्क भोजन प्रदान किया जाता हैं। साथ ही क्लब के द्वारा 80 पानी के पाउच भी भेट किए गए ।
                             साथ ही इस क्लब के द्वारा लड़कियों की शिक्षा हेतु सिविल हॉस्पिटल में दान पात्र रखा गया। क्लब के इस कार्य को सभी डॉक्टर ने सराहा और इस कार्य में क्लब को मदद प्रदान की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नूपुर पाटनी और सचिव मनीला चौधरी उपस्थित थे