मंदसौर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २५ अक्टूबर ;अभी तक;  पूरे मध्यप्रदेश में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन जैन मंदसौर विधानसभा से आज 26 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे l
                                   श्री जैन सुबह 10 बजे भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर शिवना नदी के तट पर शिवना शुद्धिकरण का संकल्प लेकर जनकूपूरा स्थित चिंताहरण द्विमुखी गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे l उसके पश्चात तलाई वाले बालाजी मंदिर दर्शन करने के पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाहनों द्वारा प्रातः 11 बजे नया कलेक्टर भवन पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे  l श्री जैन के साथ जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल व  कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठजन साथ रहेंगे l
                                  नामांकन रैली को सफल बनाने की अपील मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर,मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दसोरा, दलोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंती लाल सोलंकी, मंडलम अध्यक्ष में सर्वश्री अजय सोनी, दशरथ सिंह राठौड़ डियर, पंकज जोशी, विजय जैन, शुभम कुमावत, विश्वनाथ सोनी, वकार खान,रमेश ब्रिजवानी,अजय मारू, नितेश सतीदासानी  ने की है l  यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने दी