नगर राजभाषा कायान्‍वयन समिति की बैठक का आयोजन

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २५ अक्टूबर ;अभी तक; नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रतलाम की 87वीं अर्द्ध वार्षिक बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रतलाम स्थित समिति कक्ष में 25 अक्‍टूबर, 2023 को मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार की अध्यक्षता में सम्‍पन्‍न हुआ।
                       इस बैठक में रतलाम नगर स्थित केंद्रीय सरकार के सभी प्रतिष्ठानों, बैंकों, निगमों और कार्यालयों के प्रमुखों ने भाग लिया और अपने-अपने कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग  एवं प्रसार की स्थिति से अवगत कराया। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में हो रही राजभाषा की प्रगति और राजभाषा को आगे बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान की।
                        बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अशफाक अहमद, राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री अमीर यादव सहित नगर के सभी  केंद्रीय प्रतिष्ठानों के अधिकारी शामिल हुए।