खरगोन दंगे के मुख्य आरोपी समीरउल्ला गिरफ्तार, आईजी इन्दौर ने किया था 30 हजार का इनाम

आशुतोष पुरोहित
खरगोन ३१ अगस्त ;अभी तक; – मध्यप्रदेश के खरगोन में आज कोतवाली पुलिस ने रामनवमी पर 10 अप्रैल 2022 को हुए दंगे के मुख्य आरोपी समीरउल्ला पिता नसरुल्ला उर्फ भाई साहब को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इन्दौर आईजी राकेश गुप्ता ने 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। खरगोन दंगे के दौरान आरोपी समीर आगजनी,बलवा और पथराव सहित डकैती की घटना का मुख्य आरोपी था।
                                एसपी धर्मवीर सिह ने मीडिया को बडा खुलासा किया है। आरोपी समीर शातिर बदमाश था सोशल मीडिया पर मीम ग्रुप के नाम से एक्टिव था। लंबे समय से कोतवाली पुलिस समीर की तलाश कर रही थी। आरोपी इन्दौर भागने की तैयारी में था इस दौरान कोतवाली पुलिस ने धरधबौचा। आरोपी की गिरफ्तार कर पुलिस ने NSA की कार्यवाही भी कर दी। जिला दण्डाधिकारी शिवराजसिंह वर्मा ने आरोपी समीर को ग्वालियर जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस की बडी सफलता मानी जा रही है। 1 सितम्बर को शहर में 55 वे शिवडोले के आयोजन के पहले इस कार्यवाही को बडा माना जा रहा है।
                            एसपी धर्मवीर  सिह ने बताया की खरगोन दंगे के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और पथराव की घटना का समीर मुख्य आरोपी था। मीम ग्रुप चला था। आई जी इन्दौर साहब ने 30 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी का एनएसए कर ग्वालियर जेल भेजा गया है।