धर्मधाम गीता भवन में स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ, झण्डावंदन, हनुमान चालीसा व महाआरती सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १६ अगस्त ;अभी तक;  धर्मधाम गीता भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामूहिक सस्वर सुंदरकाण्ड का पाठ गीता भवन महिला सत्संग मण्डल द्वारा ज्योतिषज्ञ  दीदी लाडकुंवर की उपस्थिति में श्रीमती विद्या  राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माता बहनों व भाईयों ने भी भाग लिया।
                             गीता भवन के अध्यक्ष स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सावन मास (अधिक मास) पर प्रति रविवार श्री गीताजी का पाठ किया, महिला सत्संग मंडल की प्रमुख विद्या उपाध्याय के नेतृत्व में प्रति मंगलवार, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ माता बहनों ने किया। कुल 9 मंगलवार को 2217 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
                             इसके अलावा 15 अगस्त, मंगलवार को एक पाठ तथा सामूहिक सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ उपरोक्त जानकारी देते हुए गीता भवन ट्रस्ट के सचिव पं. अशोक त्रिपाठी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीता भवन में भी झण्डावंदन किया गया, वरिष्ठ ट्रस्टी श्री बंशीलाल टांक ने गीता भवन सत्संग हाल की छत पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर ट्रस्टी शेषनारायण माली, पुजारी अभिषेक शर्मा, सचिव पं. त्रिपाठी, बालू रावल, श्यामदास बैरागी सहित महिला मण्डल की सदस्याएं उपस्थित थी ।
                                सामूहिक सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात् भगवान गीतेश्वर बालाजी मंदिर एवं श्री कृष्ण मंदिर पर सामूहिक आरती की गई तथा सभी के परिवार में सुख शांति तथा क्षेत्र में अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई। ज्योतिषज्ञ दीदी लाड़कुंवर की ओर से प्रसाद वितरण करवाया गया।
                             गीता भवन परिवार की वरिष्ठ सदस्य तथा जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू तिवारी के जन्मदिन पर दीदी लाडकुंवर तथा विद्या उपाध्याय ने फूल मालाओं से स्वागत किया। आयोजन में प्रमुख रूप से श्रीमती जमुना माली, सोहनकुंवर सिसौदिया, प्रेमलता आचार्य, पुष्पा माली, मनोरमा बैरागी, मंजू राठौर, कैलाशी सांवरिया, मनोरमा सोनी, जशोदा कटारिया, शांतिबाई राठौर, हेमा कुंवर, निर्मला देवड़ा, पुषा गौड़, साधना तोमर, पद्मावति, रंजना शर्मा, उर्मिला कानूनगो, कैलाश कुंवर, दीपिका, शांतिबाई, कुसुम यादव, अनुपमा बैरागी, मिथिलेश अखावत, कल्पना बैरागी के अलावा शुभम उपाध्याय, जितेन्द्र बैरागी, मंगलेश धनोतिया, बालू रावल, श्याम बैरागी ने सहभागिता की।