गायत्री परिवार व वर्क संस्था ने की शिवना के घाटों की सफाई गंदे कपड़े व जलकुंभी निकाली

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २७ फरवरी ;अभी तक;  गायत्री परिवार एवं वर्क संस्था ने दो घण्टे घाटों की सफाई व शिवना शुद्धिकरण कार्य किया। श्रमदान के दौरान शिवना से गंदे कपड़े व जल कुंभी निकाली। जिसको इकट्ठा कर नगरपालिका को अवगत कराया। शिवना का पानी बहुत अधिक गंदा हो चुका है। आने वाले समय में वहां इस गंदे पानी में स्नान करना तो क्या वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाएगा। वर्षां से शिवना मे नालों का गंदा पानी मिल रहा है। जिसकी जानकारी शासन प्रशासन को होने के बावजूद कोई पुख्ता कदम नहीं उठाये जा रहे है।
श्रमदानी हर्ष शर्मा ने कहा कि आज हम शिवना के पानी में गंदगी मिलने से नहीं रोकी तो आने वाले समय में गंदा पानी पीना पड़ेगा जिससे बीमारी तेजी से फैलेगी।
                                     रमेश सोनी ने कहा कि हम काफी समय से शिवना शुद्धिकरण चला रहे है। शासन यहां गंदा पानी मिलने से रोक नहीं पा रहा है। न तो घाटों पर होर्डिंग लगाने का कार्य नपा कर रही है ना ही गंदगी करने वाले को रोक पा रही है। आपने कहा कि गायत्री परिवार के श्रमदानी अपना अमूल्य समय निकालकर श्रमदान का अभियान चला रखा है तो शासन को भी इसमें सहयोग करना चाहिये। जल ही जीवन है, जल का उपयोग समझे और पानी को गंदा न करे न करने दे।
                                    जाफर हुसैन ने जल अभियान व पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम गायत्री परिवार से जुड़कर इस अभियान को आगे बढ़ा रह है। लेकिन पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या पर सरकार का ध्यान नहीं दे रही है। पानी, स्वच्छता, पर्यावरण जो मानव के लिये अत्यंत जरूरी है। सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को अपना दो घण्टे इस पुण्य कार्य में अवश्य देना चाहिये।
                                      योगेश सिंह सोम ने कहा कि गायत्री परिवार का यह अभियान 2026 तक चलेगा। हमारी सरकार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं को भी इस जन अभियान से जुड़ना चाहिये। पृथ्वी को गंदा करने का कार्य नहीं करे। पानी बचाओ अभियान से जुड़े।
                                  अगला श्रमदान रविवार को प्रातः 9 से 11 बजे तक शिवना नदी में घाटों की सफाई कर किया जाएगा। सभी सामाजिक व धार्मिक संस्था से निवेदन है कि, श्रमदान में भाग लेकर पुण्य प्राप्त करे। गायत्री परिवार मंदसौर मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान, हम बदलेंगे तो युग बदलेगा के संकल्प के साथ का कार्य कर रही है।
श्रमदान में रमेश सोनी, हर्ष शर्मा, योगेशसिंह सोम, शारदा शर्मा, जाफर हुसैन, बंटी आदि ने भाग लिया।