गोपाल जामलिया भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख बनाए गए

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १९ फरवरी ;अभी तक;  भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को महाकाल की नगरी उज्जैन में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के नवीन पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का दायित्व सौंपे गए । जिसमें कर्मचारी हितेशी, कर्मचारीयों/मजदूरों के हितो के लिए आवाज बुलंद करने वाले  साथी कर्मचारीयो के प्रिय बिजली कर्मचारी महासंघ मन्दसौर के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल जामलिया को मन्दसौर-नीमच विभाग का विभाग प्रमुख का दायित्व सौंपा गया । इससे कर्मचारीयो में हर्ष की लहर दौड़ गई ।
सभी इष्ट मित्रो ने श्री जामलिया को बधाई एवं शुभकामनाये दी है।
बधाईकर्ताओं में भारतीय मजदूर संघ जिला मन्दसौर के अध्यक्ष राकेश शर्मा, मध्यप्रदेश नगरपालिक संचालनालय एव स्थानीय संस्थाऐ कर्मचारी महासंघ भोपाल के संरक्षक अशोक रामावत, बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव महेन्द्र मोड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेश पाण्डे, भारतीय मजदूर संघ जिला मन्दसौर के जिला मंत्री चन्द्रकान्त शर्मा, मेसूल डामोर, कोषाध्यक्ष श्रीमति बबीतासिंह चौहान,उपाध्यक्ष कैलाश पुरोहित, सहमंत्री श्रीमति रानू पड़ियार, सहमंत्री गोपाल व्यास, बी.आर वर्मा, दिनेश बघेरवाल, कार्यालय मंत्री पंकज मण्डलोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एव सहायिका संघ जिलाध्यक्ष श्रीमति गायत्री बैरागी, श्रीमती गंगा जैन, सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर धाकड़, सेवानिवृत्त एव पेन्शनर नागरिक महासंघ मन्दसौर जिलाध्यक्ष श्रवणकुमार त्रिपाठी, आशा उषा कार्यकर्ता महासंघ संघ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति भारती सोलंकी, स्वस्थ संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विपिन सक्सेना, अध्यापक संघ अध्यक्ष प्रमेन्द्रसिंह चौहान, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष भंवरलाल धनगर, नगरपालिका कर्मचारी महासंघ के मल्हारगढ़ के अध्यक्ष ललित राठौर, असंगठित के अध्यक्ष प्रशांत आदि ने श्री गोपाल जामलिया को बधाई व शुभकामनाये दी है । यह जानकारी भूपेश पाण्डे ने दी