स्व. नंदकुमार सिंह चैहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चैहान ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की

मयंक शर्मा

खंडवा २७ अक्टूबर ;अभी तक;  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रहे स्व. नंदकुमार सिंह चैहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चैहान ने  निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद बुरहानपुर विधानसभा सीट में मुकाबला बहुकोणीय होने के साथ रोचक होगा

खंडवा ससंदीय क्षेत्र में हिस्ससेदारी की मुस्लिम बहुलता वाली सीट बुरहापुर  में तीसरे मोर्चे के रूप में  एआईएमआईएम ने  मुस्लिम कैंडिडेट चुनावी रण में उतार दिया है, ।  एमआईएम के चुनावी प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद उमर ने बताया कि  उनकी पार्टी प्रदेश के बुरहानपुर, सीट से  अमान मोहम्मद गोटेवाला कों अपने प्रत्याशी के प उतारने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस व भाजपा दोनो प्रमुख दलो के प्रत्यशी का अपने ही दलों में े कडा विरोध है। बुरहानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट दिया है, जिसका लगातार यहां के अल्पसंख्यक समाज और कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेता विरोध कर रहे हैं, और इसी विरोध के चलते 23 अल्पसंख्यक कांग्रेसी पार्षदों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा भी दिया है।  कांग्रेस के करीब आधा दर्जन बड़े नेता यहां से किसी अल्पसंख्यक को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं। पार्टी द्वारा निर्णय नहीं बदलने पर वे अल्पसंख्यक समाज से निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर सकते हैं। यह प्रत्याशी यदि असरदार हुआ तो चुनाव और रोचक हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर विधानसभा में एक लाख से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं। उधर ं भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को ही अपना उम्मीदवार बनाया है, बावजूद बीीजेपी के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान के पुत्र हर्षवर्धन चैहान ने भी बुरहानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म लिया है।

हर्षवर्धन के बयान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि अब भाजपा का कोई नेता जन भावनाओं को दबा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जब सवाल जन भावनाओं का हो तो निर्दलीय चुनाव लड़ना गलत नहीं होता।उन्होंने यह कहते हुए बाद में नामांकन वापस लेने संबंधी अटकलों पर भी विराम लगा दिया है कि मेरा मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना नहीं है, अब यह सूरत बदलनी चाहिए। हर्षवर्धन ने एक बार फिर भाजपा नेताओं पर निमाड़ की जनता से धोखा करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि स्व. नंदकुमार सिंह चैहान और क्षेत्र की जनता के लिए अब उनका चुनावी रण में उतरना जरूरी हो गया है।  टिकट के दावेदार रहे भाजपा के कई बड़े नेता हर्षवर्धन सिंह चैहान के साथ जा खड़े हुए हैं।