जैन साधु की निर्मम हत्या के विरोध में विषाल जन आक्रोष रैली आज

महावीर अग्रवाल
न्दसौर , नीमच १९ जुलाई ;अभी तक;  समाज जैन समाज नीमच द्वारा कर्नाटक में जैन आचार्य 108 श्री कामकुमार नंदीजी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में विषाल जन आक्रोष रैली (मौन रैली) आज 20 जुलाई 2023 गुरूवार को प्रातः 10 बजे 40 नम्बर चौराहा से कमल चौक, घंटाघर होते हुए वापस 40 नम्बर पर समाप्त होगी।
                   जानकारी देते हुए दिगंबर जैन समाज नीमच के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सेठी ने बताया कि सकल जैन समाज नीमच के समस्त सदस्य अधिक से अधिक संख्या में पुरूष, महिला, नवयुवक, बालिका विभिन्न ग्रुप एवं मण्डल सम्मिलित होकर मौन रैली को सफल बनाने का अनुरोध किया है साथ ही समस्त सकल जैन समाजजन अपने अपने व्यवसाय को दोपहर 2 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखकर समाज की गरिमा को बढाने व जैन एकता का परिचय देने का आव्हान किया है।
                          ज्ञातव्य है कि कर्नाटक राज्य में साधु आचार्य कामकुमार नंदीजी का अपहरण कर अपराधियों ने उनकी निर्मम हत्या कर अंगों को काटकर फेंक दिया था तभी से सम्पूर्ण भारत की अहिंसाप्रिय जैन समाज में आक्रोष व्याप्त है और जगह जगह जैन समाज द्वारा घटना का विरोध किया जा रहा है।