नपा द्वारा जनजागरूकता हेतु “ स्वच्छता फ्लैग मार्च ”  रैली का आयोजन किया गया  |

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १७ जून ;अभी तक;  शासन निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अतर्गत जन-जागरूकता हेतु “ स्वच्छता फ्लैग मार्च ”  रैली का आयोजन किया गया | नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमतीरमादेवी बंशीलाल गुर्जर महोदया एवं मु.नपा.अधि.श्री सुधीर कुमार सिंह आदेशानुसार निकाय द्वारा शहर के रहवासिय क्षेत्रों,व्यवसायिक क्षत्रों से “ स्वच्छता फ्लैग मार्च ”  रैली निकाली गयी | इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सफाई के प्रति स्वभाव को बदलना रहा |
                          यह रैली बी.पी.एल. चौराहे से शुरू होकर नई आबादी में होकर ,अफीम गौदाम रोड़ से होते हुए कमला नेहरु मेंआकर रैली का समापन किया गया | नपा द्वारा शहर में जन-जागरूकता हेतु प्रतिदिनगतिविधियाँ करायी जा रही है एवं नागरिकों से गीला – सूखा कचरा अलग –अलग कर देने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु अपील की जा रही है | नपा द्वारा मंदसौर शहर को नं.1 बनाने हेतु जमीनी स्तर पर कई सारे प्रयास किये जा रहे है | इस कार्यक्रम में  नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर महोदया, मु.नपा.अधि.श्री सुधीर कुमार सिंह,स्वा.प्र. श्री हेमचंद शर्मा,सी.एम.एम.श्री अजय शर्मा,श्री धीरज धाकड़,स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर,अन्य जनप्रतिनिधि,दरोगा एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे |