दिगंबर जैन संतो का संत निवास पर होगा चातुर्मास, स्थापना के साथ कैशलोचन का होगा आयोजन

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर २० जुलाई ;अभी तक;  रविवार 23 जुलाई को दिगंबर जैन संतों का नाकोड़ा नगर स्थित संत निवास पर आगमन होगा। चातुर्मास के पावन वर्षा योग पर  मुनि श्री  4 माह  संत निवास पर रहकर नित्य नियमों के साथ श्रावको को धर्म ज्ञान देंगे। रविवार को चातुर्मास स्थापना के साथ ही  मुनि श्री के केश लोचन का कार्यक्रम भी होगा। सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य पंडित विजय कुमार गांधी, ब्रह्मचारी डॉ विनय जी के मार्गदर्शन में होंगे।
                                    उक्त जानकारी देते हुए चातुर्मास सेवा समिति अध्यक्ष डॉ एस एम जैन  ने बताया कि वात्सल्य रत्नाकर धर्म दिवाकर आचार्य 108 श्री सन्मतिसागर महाराज एवं आचार्य 108 श्री सुनीलसागर  महाराज के शिष्य मुनिश्री 108  श्री सुखसागर महाराज ,मुनि श्री 108 श्री शुद्धसागर जी महाराज ,आर्यिका 105 शुद्ध मति माताजी, क्षुल्लिका 105 श्री संदेशमति माताजी वर्तमान में शहर के  बंडी जी बाग स्थित मंदिर जी पर विराजमान है, रविवार 23 जुलाई को चातुर्मास  उपलक्ष्य में चारो संतों का ढोल नगाड़ों के साथ नाकोड़ा नगर स्थित संत निवास पर आगमन होगा। डॉ जैन ने बताया कि चातुर्मास स्थापना के आयोजन के साथ ही रविवार को मुनि श्री के केश लोचन कार्यक्रम का  आयोजन भी होगा।
चातुर्मास के आयोजन को संपन्न कराने में चातुर्मास समिति कोषाध्यक्ष मानमल जैन ,अभय मादावत, श्री दिगंबर जैन मुनि सेवा समिति अध्यक्ष अरविंद मेहता, महामंत्री सुधीर जैन, सकल दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण समिति अध्यक्ष आदेश गर्ग, महामंत्री अनिकेत जैन, मनोज विनायका,  अंशुल जैन, एवं दिगंबर जैन समस्त महिला मंडल ,नवयुवक मंडल, समस्त जैन सोशल ग्रुप,  वैयावृत्ति ग्रुप का विशेष सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में शांतिलाल बड़जात्या, विजेंद्र सेठी, मुकेश संघाई, नंदकिशोर अग्रवाल, राजमल गर्ग, गोपी अग्रवाल ,ओम अग्रवाल सर, दीपक भुता, नरेश दोषी, निर्मल मेहता, डॉ. पी सी गांधी, राजेंद्र कियावत, राजकुमार बाकलीवाल, अजय बाकलीवाल, डॉ वीरेंद्र गांधी ,राजकुमार पाटनी ,अशोक जैन चयन, कमल विनायका, डॉ. संजय गांधी ,डॉ. महेंद्र पाटनी, सतीश दोशी, सीके जैन, कोमल प्रकाश जैन पंछी, दिनेश जैन कुचड़ोद, प्रदीप जैन, पं. अरविन्द जैन, सुरेश मिंडा, अमित गोदावत, सुरेश जैन तेल वाला, अजीत बंडी, राजकुमार पाटनी, अनिल जैन सांवरिया आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित होने होंगे।