जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा माता-पिता वंदना समारोह का आयोजन 25 फरवरी को

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २३ फरवरी ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा माता-पिता वंदना समारोह का आयोजन 25 फरवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे से स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, राजस्थान के सहकारिता मंत्री श्री गौतम दख, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैएसजीआईएफ के पूर्व अध्यक्ष श्री अजीत ललवानी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जैएसजीआईएफ के उपाध्यक्ष श्री अतुल झामड़, म.प्र. रीजन के अध्यक्ष श्री प्रितेश गादिया, डायरेक्टर श्री एच.एल. मेहता, रीजन सचिव श्री मुकेश धोका उपस्थित रहेंगे।
                                       उक्त जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने बताया कि  माता-पिता हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण धारा होते है। उनके साथ हमारा संबंध न सिर्फ रिश्ते का होता है, बल्कि वह हमारे पथ प्रदर्शक भी होते है। जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के सानिध्य में उनके सम्मान में एक छोटे से कदम की ओर बढ़ते है। माता-पिता हमारे जीवन के प्रमुख संरक्षक और परिपालक होते हैं, जो हमें न संस्कारिक शिक्षा ही प्रदान करते है, बल्कि हमारे आत्म समर्पण और संस्कार का आदर्श भी होते है। आज के इस अवसर पर हम सभी अपने माता-पिता के प्रति आभारी है और उन्हें समर्पित भाव से समर्पित हृदय से नमन करते है। कर्तव्य मंच पर माता-पिता चरण वंदना कार्यक्रम के माध्यम से हम उनके प्रति हमारी आदर और समर्पण की भावना व्यक्त करेंगे।
                                              जैन सोश्यल ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष शांतिलाल भण्डारी, संरक्षक विजय सुराणा, संयोजक संजय लोढ़ा, झोन कार्डिनेटर कपिल भण्डारी, अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, सचिव नरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, प्रवक्ता इंजि. अर्पित डोसी, प्रोजेक्ट चेयरमेन हिम्मत लोढ़ा, मयूर सुराणा, सतीश लोढ़ा, पवन जैन (एचएम), ग्रुप के संचालक मण्डल सदस्य, ग्रुप के पूर्व अध्यक्षगणों ने सभी आमंत्रित महानुभावों से इस गरिमामय कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया है।