महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गायत्री परिवार ने 101 जल पात्र बांटे

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर ८ मार्च ;अभी तक;  गर्मी प्रारंभ हो चुकी है। पक्षियों के लिये भी पानी की समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है क्योंकि प्राकृतिक जल स्त्रोत जलाशय, तालाब आदि भी सुखने की कगार पर है। ऐसी स्थिति में बेजुबां पक्षी इंसानों पर ही निर्भय हो जाते है। प्रति वर्ष गायत्री परिवार इन बेसहारा पक्षियों का सहारा बनकर घर‘-घर जाकर पक्षियों के लिये जल पात्र का निःशुल्क वितरण कर रहा है। पक्षी बचाओ आंदोलन आज 15वें  वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

अभियान के तहत महाशिवरात्रि के पावन पर्व पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में भोले के भक्तों को 101 जल पात्र बांटे। यह जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के कार्यकर्ता जगदीश पोरवाल ने बताया कि इस वर्ष भी गांव एवं शहरों में घर-घर जाकर जल पात्र बाटेंगे।