बागरदा का जाम दरवाजा राज्य संरक्षित स्मारक घोषित

प्रदीप सेठिया
बड़वाह १३ फरवरी ;अभी तक; खरगोन जिले की महेश्वर तहसील के ग्राम बागरदा के जाम दरवाजा को राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश प्राचीन स्मारक पुरातत्त्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम के अंतर्गत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत बीट बागरदा आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 57 की 0.040 हेक्टेयर भूमि अधीन की गई है।
जाम घाट
                                महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है महेश्वर के भाजपा विधायक राजकुमार में व एवं बड़वाह विधायक सचिन बिरला ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जाम दरवाजा और वहां का मनोरम दृश्य देखने के लिए मध्य प्रदेश महाराष्ट्र एवं गुजरात के पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं