अजयगढ मे तहसील क्षेत्र के एक दर्जन ग्रामो मे गिरे भारी ओले, किसानो की फसल हुई तबाह

दीपक शर्मा

पन्ना १३ फरवरी ;अभी तक; बेमोसम वर्षात तथा ओला वृष्टी से प्रदेश के अनेक जिलो मे किसानो की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। पन्ना जिले मे भी अजयगढ़ तहसील अन्तर्गत लगभग एक दर्जन ग्रामो मे भारी ओलावृष्टि हुई। जिसमे किसानों की पकी हुई चना, मसूर, मटर, एवं गेंहू की फसल भी तबाह हुई है। खेतो मे सौ ग्राम से लेकर ढाई सौ ग्राम तक के ओले गिरने से पूरी फसल नष्ट हो गई है तथा किसान बर्बाद हो गयें है। जिन ग्रामो मे ओले गिरे है उनमे धरमपुर, नरदहा, देवलपुर, मोकछ, मकरी आदि ग्रामो के किसानो की फसल नष्ट हो गई है।

किसानो का कहना है कि पहली बार इतने बडें वजन के ओले गिरे है। खेतो मे सफेदी की चादर की फैल गई है। किसानो ने जिला प्रशासन से सर्वे कराने एवं सरकार से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की गई है। ओला वृष्टी को लेकर क्षेत्रीय विधायक तथा पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को पत्र लिखकर तत्काल नुकसान का सर्वे कराये जाने एवं किसानो को ओलावृष्टी राशि दिलाये जाने का अनुरोध किया है। आंगे देखना है प्रशासन कब तक सर्वे कराता है तथा मुआवजा किसानो को दिलाता है