जशोदाबेन मोदी का 7 मार्च को होगा मंदसौर प्रथम आगमन, महाशिवरात्रि पर भगवान श्री पशुपतिनाथ का करेंगी अभिषेक

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २४ फरवरी ;अभी तक;  अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कांतिलाल राठौर एडवोकेट ने बताया कि अ.भा. तेली महासभा की संरक्षक श्रीमती जशोदाबेन  मोदी का उनके निवास ऊझा गुजरात पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल राठौर, राष्ट्रीय महासचिव कांतिलाल राठौर एडवोकेट एवं अ.भा. महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया, साहू तेली सभा समाज के वरिष्ठ भेरूलाल बालोदिया, युवा उमेश राठौर ने मुलाकात की।
                         इस अवसर पर श्रीमती जशोदाबेन मोदी के भाई अशोक मोदी भी उपस्थित थे। इस दौरान सभी का श्रीमती जशोदाबेन मोदी एवं अशोक मोदी का शाल ओढ़ाकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्रीमती मोदी द्वारा भी उपस्थित समाजजनों का शाल व पुष्पमाला से स्वागत किया।
                       अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कांतिलाल राठौर एडवोकेट के निवेदन पर राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमती जशोदाबेन मोदी ने आगामी 7 मार्च, गुरुवार को पशुपतिनाथ महादेव की नगरी मंदसौर आने की अपनी स्वीकृति प्रदान की।
                          श्रीमती मोदी 7 मार्च को पर्यावरण संरक्षण को लेकर तेलिया तालाब पर स्थित मॉ कर्मा उद्यान में स्थापित कर्माजी की प्रतिमा का तेलिया तालाब के जल से अभिषेक कर पूजा अभिषेक करेगी। इस दौरान सकल तेली समाज द्वारा शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। 8 मार्च श्रीमती मोदी महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान श्री पशुपतिनाथ जी का अभिषेक करेगी।
                          अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कांतिलाल राठौर एडवोकेट ने सकल तेली समाज, पर्यावरण प्रेमियों एवं नगरवासियों से श्रीमती जशोदाबेन मोदी का भव्य स्वागत करने की अपील की है।