सजैस महिला प्रकोष्ठ की फरवरी माह की मीटिंग सम्पन्न

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २४ फरवरी ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ की फरवरी माह की मीटिंग लोढ़े साथ धर्मशाला गीता भवन रोड़ पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका अनिता दीदी एवं विशेष अतिथि श्रीमती पुखराज पोरवाल थी।
                    अतिथियों का स्वागत महिला प्रकोष्ठ महामंत्री राखी नाहर, मंत्री पूनम गांधी, शालिनी लोढ़ा, शिखा कियावत एवं सहमंत्री नेहा भंडारी, सुनिता कोठारी (बारदान वाले), अंजू गरोठ वाले ने किया।
                      कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। नवकार मंत्र का गायन सहमंत्री रीना  चण्डालिया ने किया। स्वागत उद्बोधन महामंत्री राखी नाहर ने दिया।
                       इस अवसर पर संबोधित करते हुए अनीता दीदी ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं है। वह हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। घर संभालने के साथ-साथ नारी आज आर्थिक रूप से भी परिवार को सक्षम बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे रही है।
                         सम्पूर्ण कार्यक्रम की लाभार्थी पूर्व महामंत्री इन्द्रा रांका थी। कार्यक्रम का संचालन निकिता डोसी एवं पूर्व महामंत्री विनिता संघवी ने किया। आभार पूनम गांधी ने माना।
                        इस अवसर पर पूर्व महामंत्री इन्दू पंचोली, सुनिता बंडी, रश्मि सिंघई, पुष्पा चेलावत, भारती अग्रवाल, पिकी राजावत, इन्द्रा राका, विनिता सिंघवी सहित बड़ी संख्या में महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं उपस्थित थी।
विभिन्न प्रतियोगिता हुई आयोजित- 
                           महिला प्रकोष्ठ महामंत्री राखी नाहर ने बताया कि इस अवसर पर पति-पत्नी का हास्य वाद-विवाद प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमंे प्रथम चंचल मित्तल एवं मेघा गर्ग रही। द्वितीय स्थान पर निकिता कियावत एवं रंजना जैन, रजनी कंकरेचा, निता जैन रही। तृतीय स्थान पर मधु कड़ावत, रिंकु अग्रवाल, शिमला जैन, मीना बोथरा रही। प्रोत्साहन पुरस्कार प्रीति राठौड़, मंजू कीमती एवं प्रेमलता मिण्डा रही। इस दौरान लक्की ड्रा श्रुति पालरेचा एवं पद्मा मेहता ने आयोजित किया। तंबोला गेम अनिता मुरड़िया एवं श्वेता जैन ने खिलाया। सदस्यों का स्वागत प्रीति अग्रवाल एवं नेहा भण्डारी ने किया। साथ ही खानपुरा पार्श्वनाथ पाठशाला के बच्चों द्वारा अष्टकर्म पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई जिसे सभी ने सराहा। बच्चों को पुरस्कार अमिता मुरड़िया द्वारा दिये गये।