कांवड़ यात्रा में अंतिम पडाव पर पथराव, वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान

मयंक शर्मा

खंडवा ८ अगस्त ;अभी तक;  बीती सोमवार रात में तीर्थनगरी ओंकारेश्वर ो लौटी 4 हजार श्रद्धालुआां की यहा नगर भ्रमण कर कांवड़ यात्रा में अंतिम पडाव  पर संवेदनशील इलाके में पथराव  भगदड और वाहनोंकी तोड फोड को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है कि वारदात के  सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने त्योहार के सीजन में पुलिस महकमे को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पूरे प्रदेश में त्योहार के सीजन में सद्भाव रखने के लिए पुलिस बल अलर्ट रहेगा। घटना में तहसीलदार के वाहन का कांच भी तोड़ दिया।

ज्ञातव्य है कि  पथराव के बाद बवाल हो गया था। कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके। एक बाइक में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। सोमवार को जय हिंदू राष्ट्र की कांवड़ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली थी। यात्रा को महादेवगढ़ मंदिर जाना था। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सभी लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। रात 8.30 बजे यात्रा कहारवाड़ी क्षेत्र से गुजरी। यह महादेवगढ़ मंदिर से करीब 500 मीटर पहले ही  पथराव की घटना हो गई।

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा समापन की ओर थी। अचानक कुछ लोगों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जाएगी।। कहारवाडी चैकी के सामने यात्रा पर अचानक कहीं से पत्थर बरसाना शुरू हो गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग तितर-बितर होने लगे। करीब पांच मिनट तक असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। उपद्रवियों ने एक बाइक में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही तहसीलदार के वाहन का कांच भी तोड़ दिया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज भी किया और उन्हें वहां से खदेड़ा।
सूचना पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए  थें।
पुलिस को यात्रा में पहले से गड़बड़ी की आशंका थी। इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।