ब्यूटी पार्लर के कार्य में उपयोग करेंगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 4 जुलाई ;अभी तक;  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और महिला सशक्तिकरण बनने में सहायक होगी। इस योजना में महिलाओं के खाते में राशि अंतरित कर दी गई है।
                                      मंदसौर जिले की रहने वाली श्रीमती आशा विश्‍वकर्मा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की एक हजार रू राशि प्राप्‍त हो गई है। इस राशि का उपयोग वह ब्यूटी पार्लर के कार्य में उपयोग करेंगी। उन्‍होने कहा कि प्रदेश के पहले ऐसे मुख्‍यमंत्रीहै जिन्‍होने महिलाओं की समस्याओं को समझते हुए ऐसी योजना बनाई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशि हमारें जीवन में बहुत मददगार साबित हो रही है, इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।