मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति

 महावीर अग्रवाल

मंदसौर ४ जुलाई ;अभी तक;   गुरु की महिमा के प्रति आदर प्रकट करने की विनम्र सांस्कृतिक पहल करते हुए मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लता मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय, मंदसौर म.प्र. में ”गुरु पूर्णिमा पर्व“ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया।

                    इस अवसर पर संगीत महाविद्यालय के समस्त वरिष्ठ शिक्षकों डाॅ. ज्ञानचंद खिमेसरा, श्री रामनारायण गंधर्व, श्री भगवान गिरि गोस्वामी, सुश्री मालती शर्मा, श्रीमती शीला वैष्णव एवं श्रीमती निहारबाला जी जैन  का सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉक्टर उषा अग्रवाल एवं जन भागीदारी  समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया ।

                         कलाकार श्रीमती रसिका गावड़े  एवं साथी, इंदौर द्वारा शास्त्रीय गायन का विभिन्न रागों में अद्भुत प्रस्तुतीकरण किया गया। डॉक्टर खुशबू पांचाल  एवं साथी, उज्जैन द्वारा कथक नृत्य के अंतर्गत माखन लीला एवं भगवान शिव को समर्पित मनमोहक नृत्य को प्रस्तुत किया गया ।

श्री आमिर खान एवं साथी, भोपाल द्वारा सरोद पर शास्त्रीय रागों एवं तालों के मिश्रण एवं रघुपतिराघव राजाराम की हृदयमोहित वादन का प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 अल्पना रानी गांधी ने किया