महा जनसंपर्क अभियान एंव विधानसभा चुनाव संचालन समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १० ;जून ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में चला रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून 2023 तक चलाया जा रहा है।
इस महा जनसंपर्क अभियान एंव आगामी कार्ययोजना को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा एंव गरोठ विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की आवश्यक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव भाजपा उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी आलोक शर्मा के आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत् पश्चात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एंव उज्जैन संभाग प्रभारी आलोक शर्मा का स्वागत भाजपा का दुपट़टा पहना कर किया गया। बैठक मेें भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के मध्यप्रदेश के केबीनेट मंत्री जगदीश देवडा, हरदीपसिंह डंग, बाबुलाल बंजारा, लोकसभा संयोजक महेन्द्र भटनागर, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायकगण कैलाश चावला, राधेश्याम पाटीदार, चन्दरसिंह सिसोदिया, सहकारीता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक एंव भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना मंचस्थ थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा की प्रदेश के सभी जिलों के साथ मंदसौर जिले में भी राष्ट्रीय एंव प्रदेश नेतृत्व की मंशानुरूप महा जनसंपर्क अभियान दिनांक 30 से प्रारंभ हो चुका है। साथ ही हमें आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी प्रारंभ करना होगी। मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आप सभी विधानसभा चुनाव संचालन टोली के सदस्य परस्पर सामंजस्य बना कर बूथ स्तर तक पंहुचे। साथ ही हमें बैठक में तय की गई कार्य योजनानुसार अपने-अपने क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त संगठनात्मक कार्यों को पूर्ण करना है। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रेसवार्ता, व्यापारी सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, वरिष्ठजन संवाद, विकास तीर्थ भ्रमण एंव जनसभा जैसे प्रमुख रहेगें। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पार्टी के सभी मोर्चे अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एंव आम जनता को लेकर एक साथ सम्मेलन करना है। यह कार्यक्रम हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए हमारी संगठन की रचना अनुसार सभी मोर्चाे को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हितग्राहियों को इस सम्मेलन में लेकर आना है। युवा मोर्चा को मुख्य रूप से अपने जिले में 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले नवीन मतदाताओं से सम्पर्क कर और उन्हे अपनी पार्टी की नीतियों से अवगत करवाकर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सहभागी बनाना है। इसी प्रकार महिला मोर्चा को ऐतिहासिक योजना लाडली बहना योजना की लाभार्थी बहनों से सम्पर्क कर इस सम्मेलनों में सहभागी बनाना है। अर्थाथ हमें पार्टी के सभी पदाधिकारीगण, मोर्चाे के सभी पदाधिकारीगणों को केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभाविंत परिवारो को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। हमें हमारे पार्टी के सोशल मीडिया का कार्य देख रहे कार्यकर्ताओं के साथ ही नये सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक्टीव लोगों को हमारी विचारधारा के साथ जोड़ना है। मुझे पूर्ण विश्वास है की इस महा जनसंपर्क अभियान में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से संगठनात्मक कार्याे को पूर्ण करेगा।
बैठक में स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने मंदसौर जिले में चलाये जा रहे महा जनसंपर्क अभियान की कार्ययोजना से मंचस्थ अतिथिगणों को अवगत करवाया और कहा की प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई अपेक्षानुसार हम हमारे सभी पदाधिकारी गणों एंव मोर्चाे के साथ इस महा जनसंपर्क अभियान को ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न करेगें।
बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी, मानसिंह माछौपुरीया, राजेन्द्र सुराना, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल, भाजपा जिला महामंत्री एंव मल्हारगढ़ विधानसभा संयोजक राजेश दीक्षित, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष एंव गरोठ विधानसभा संयोजक रणजीतसिंह चौहान, मंदसौर विधानसभा संयोजक नरेश चंदवानी, सुवासरा विधानसभा संयोजक जितेन्द्रसिंह कोटडा माता, संचालन टोली के सदस्यगण प्रियंका गोस्वमी, संजय मुरडिया, राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, शिवराजसिंह राणा, हितेश शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, नरेन्द्र पाटीदार, अजय तिवारी, दिलीपसिंह तरनोद, सुनिता पालीवाल, कृष्णपालसिंह शक्तावत, अंकित सोनी, राहुल मुजावदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, मोर्चा जिलाध्यक्षगण निर्मला गुप्ता, विक्रमसिंह चौहान, सुनिल पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्षगण ईश्वरसिंह पंवार, विकास सुराणा, अरविन्द सारस्वत, राजेन्द्र परिहार, सांमतसिंह शक्तावत, जितेन्द्र जाट, जीवन शर्मा, भारतसिंह डांगी, लालसिंह देवडा, नेपालसिंह सिसौदिया, धीरज संघवी, राजमल सुरावत, उमरावसिंह चौहान, अभिषेक मांदलिया, कन्हैयालाल पाटीदार, श्रीमति रूकमणबाई मांगीलाल जी, विजय सुराना, विजय मेहता, पप्पु चंदवानी, इन्द्रा सुनिल देवरिया, घनश्याम बग्गड़, ममता कुंवर जयराजसिंह, शर्मिला प्रकाश कछावा, सविता डॉ.बालाराम परिहार सहित विधानसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।